लाइव न्यूज़ :

राहुल के साथ दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक, संगठन की मजबूती और एमसीडी चुनाव पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: August 31, 2021 21:40 IST

Open in App

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा हुई। चौधरी अनिल कुमार के अलावा, कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, सह-प्रभारी इमरान मसूद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चारों कार्यकारी अध्यक्ष इस बैठक में मौजूद थे। बैठक के बाद गोहिल ने कहा, ‘‘बहुत ही अच्छी और उपयोगी चर्चा हुई। दिल्ली कांग्रेस के नेताओं से कहा गया कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए एक टीम के तौर पर काम करें और तैयारी के साथ एमसीडी चुनाव में उतरें।’’ दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पिछले दिनों हरियाणा के 14 विधायकों को दिल्ली में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया। गोहिल का कहना है कि ये पर्यवेक्षक अपना काम कर रहे हैं और जिला एवं ब्लॉक स्तर की कांग्रेस कमेटियों में बदलाव होने पर इनके सुझावों को संज्ञान में लिया जाएगा। दिल्ली में तीनों नगर निगमों के लिए अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप