लाइव न्यूज़ :

मिशन 2024: विपक्ष की अगली बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी, बीजेपी को रोकने के लिए रणनीति बनेगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 3, 2023 14:46 IST

पहले विपक्ष की दूसरी बैठक शिमला में होनी थी लेकिन हिमाचल प्रदेश में मौसम की खराब स्थिति और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए इसे बेंगलुरु में रखने का फैसला किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष भाजपा के खिलाफ मजबूत गठबंधन तैयार करने की कोशिशों में जुटा है विपक्ष की अगली बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होगीकांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करके ये जानकारी दी

नई दिल्ली: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष भाजपा के खिलाफ मजबूत गठबंधन तैयार करने की कोशिशों में जुटा है। भाजपा विरोधी पार्टियों को एक साथ लाने के लिए कई दलों की बैठक 23 जून को पटना में हुई थी। अब विपक्ष की अगली बैठक  17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करके ये जानकारी दी।

23 जून को पटना में हुई बैठक में 15 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया था। बैठक में  नीतीश कुमार और लालू यादव के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, हेमंत सोरेन, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, फारुख अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और उद्धव ठाकरे जैसे कई नेता शामिल हुए थे। अब अगली बैठक में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को आने वाले लोकसभा चुनाव में घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी।

पहले  विपक्ष की दूसरी बैठक शिमला में होनी थी लेकिन हिमाचल प्रदेश में मौसम की खराब स्थिति और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए इसे बेंगलुरु में रखने का फैसला किया गया। 

23 जून को बैठक खत्म होने के बाद विपक्षी नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदुस्तान की नींव पर हमला हो रहा है इसलिए हमलोगों ने एक साथ आने का फैसला किया है। हालांकि अब भी ये तय नहीं है कि विपक्ष की तरफ से पीएम पद की चेहरा कौन होगा। राहुल गांधी के नाम पर सभी विपक्षी दल एक हों, ये अब तक संभव नहीं दिख रहा है।

हालांकि विपक्ष की कोशिशों को देखते हुए भाजपा ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले शरद पवार की एनसीपी बीजेपी के साथ आ सकती है। महाराष्ट्र में अजीत पवार के नेतृत्व में जो कुछ घटा है उसे देखते हुए ऐसी संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता। अटकलें ये भी हैं कि अकाली दल एक बार फिर से एनडीए का हिस्सा हो सकता है। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और अकाली दल की हरसिमरत कौर के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें भी हैं।

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीBJPनीतीश कुमारजेडीयूमल्लिकार्जुन खड़गेतेजस्वी यादवबेंगलुरुBengaluru
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील