विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के 25 घटक दलों के 50 नेताओं की बैठक, उप राष्ट्रपति चुनाव, एसआईआर और 50 प्रतिशत ‘टैरिफ’ पर चर्चा, राहुल गांधी के आवास पर बातचीत, वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2025 22:10 IST2025-08-07T22:09:08+5:302025-08-07T22:10:01+5:30
मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

photo-ani
नई दिल्लीः विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के 25 घटक दलों के 50 नेताओं की बैठक बृहस्पतिवार को राहुल गांधी के आवास पर हुई। उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए साझा उम्मीदवार, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मतदाता सूची में कथित धांधली और अमेरिका द्वारा लगाए 50 प्रतिशत ‘टैरिफ’ (शुल्क) पर चर्चा की गई। राहुल गांधी के आवास '5 सुनहरी बाग रोड' पर आयोजित बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और कई अन्य नेता उपस्थित रहे।
#WATCH | Delhi | On the meeting at Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's residence, Congress MP KC Venugopal says, "It was one of the most successful meetings. Leaders of the INDIA alliance participated and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi presented the same presentation that he showed in the… pic.twitter.com/sp5CDi92lo
— ANI (@ANI) August 7, 2025
#WATCH | Delhi | On the meeting at Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's residence, G. Devarajan, General Secretary of the All India Forward Bloc (AIFB) says, "...Lok Sabha LoP Rahul Gandhi has shown a video presentation about what happened in the last Lok Sabha election, Maharashtra and… pic.twitter.com/aHkXka142B— ANI (@ANI) August 7, 2025
यह बैठक उस दिन हो रही है, जब राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित हेरफेर का विषय आंकड़ों के साथ मीडिया के सामने रखा और आरोप लगाया कि "वोट चोरी" का यह "मॉडल" देश के कई निर्वाचन क्षेत्रों में लागू हो रहा है। मुख्य विपक्षी दल बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण के विषय पर संसद में चर्चा की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से नारेबाजी कर रहे हैं, जिससे गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।
#WATCH | Delhi | TMC MP Abhishek Banerjee leaves from the residence of Lok Sabha LoP Rahul Gandhi after attending the meeting of the INDIA bloc. pic.twitter.com/3TiPVYkcaI
— ANI (@ANI) August 7, 2025
#WATCH | Delhi | Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav, MP Dimple Yadav leave from the residence of Lok Sabha LoP Rahul Gandhi after attending the meeting of the INDIA bloc. pic.twitter.com/zZVvP67jJk
— ANI (@ANI) August 7, 2025
#WATCH | Delhi | On the meeting at Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's residence, Congress MP Francis George says, "We had a meeting of the INDIA bloc. Lok Sabha LoP Rahul Gandhi had made a presentation about the SIR issue in Bihar, highlighting how widespread rigging and malpractices… pic.twitter.com/AU0ESmN3rf— ANI (@ANI) August 7, 2025