लाइव न्यूज़ :

मिलिए सहवाग के 'असली हीरो' से, जिसने अपनी शर्ट से बचाई सैकड़ों की जान

By धीरज पाल | Updated: December 24, 2017 12:10 IST

आगे रेल पटरी टूटी हुई थी। भीम ने यह देख लिया ‌था। तभी देखा कि सामने एक ट्रेन उसी ओर बढ़ रही है। पूरी कहानी जानकर आपको भीम पर गर्व होगा।

Open in App

पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर के 'भीम यादव' की कहानी बताई है। उन्होंने ट्वीट में भीम को अपना रीयल हीरो बताया है। उन्होंने रविवार सुबह किए गए एक ट्वीट में एक लड़के की तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि भीम यादव नाम के इस लड़के ने सैकड़ों की जान बचाई है। 

उनके मुताबिक भीम ने सही समय पर अपनी शर्ट दिखा कर सैकड़ों ट्रेन यात्रियों की जान बचाई। सहवाग के अनुसार भीम ने देखा कि रेल की पटरियां आगे टूटी हुई हैं। तभी उसी ओर एक ट्रेन तेज रफ्तार आगे बढ़ते दिखी। भीम भागते हुए ट्रेन की तरफ बढ़ा और अपनी लाल रंग की शर्ट उतारकर उसने ट्रेन के सामने फहराने लगा।

 

इसे देख पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इस कारनामे को देख वीरेंद्र सहवाग ने अपने इस ट्वीट के जरिए इसे अपना हीरो माना है। वीरेंद्र सहवान ने अपने इस ट्वीट के जरिए इस रीयल हीरो को लोगों से रूबरू करवाते हुए लिखा कि मिलिए मेरे हीरो से।

फैंस के फीडबैक

इस ट्वीट पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिए किया है। सुदर्शन कुमार नाम के एक ट्वीटर हैंडल ने लिखा कि यह भीम महाभारत का भीम है जो अपने पावर से किसी को रोक लेते थे। और ये कलयुग के भीम है जो लाल कपड़े से ट्रेन रोक देत है। 

 

सोशल मीडिया से कमाते हैं वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग एक प्रोफेशनल माइक्रोब्लॉगर हैं। वह ट्वीट के जरिए पैसे भी कमाते हैं। इसलिए उनके इस ट्वीट पर फैंस लगातार घटनास्थल बताने और घटना स्रोत बताने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक सहवाग ने कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।

टॅग्स :वीरेंद्र सहवागसोशल मीडियाट्विटरक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया