लाइव न्यूज़ :

MP: मिलिए देश के सबसे कम उम्र वाले सरपंच अनिल यादव से, केवल 12 वोटों से ही विरोधी को हराकर हासिल की सरपंची, कर रहे है एमए की पढ़ाई

By आजाद खान | Updated: July 17, 2022 15:32 IST

आपको बता दें कि अनिल बहुत पहले से राजनीति कर रहे है। उनकी मां भी पहले सरपंच रह चुकी है। वे फिलहाल सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा के साथ रहकर राजनीति सीख रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देविदिशा जिले के रहने वाले अनिल यादव देश के सबसे कम उम्र वाले सरपंच बन गए है। वे भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के भतीजे को हराकर सरपंच बने है। अनिल अभी भी पढ़ाई कर रहे है और वे इससे पहले शहर में रहते थे।

भोपाल: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के रहने वाले अनिल यादव देश के सबसे कम उम्र वाले सरपंच बन गए है। अनिल को विदिशा जिले के सिरोंज तहसील के ग्राम पंचायत सरेखों का नया सरपंच चुना गया है। उन्होंने हाल में ही हुए सरपंच के चुनाव में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के भतीजे को हराया है। बताया जा रहा है कि अनिल भाजपा की विचारधारा को मानते है और अपने ग्राम में विकास करना चाहते है। 

आपको बता दें कि इससे पहले देश के सबसे कम उम्र वाले सरपंच का खिताब राजस्थान के भरतपुर जिले की डिंग पंचायत की सरपंच असरूनी खान के नाम पर था। असरूनी खान का उम्र 21 साल 18 दिन था जब वह सरपंच बनी थी। 

वहीं अगर अनिल के उम्र की बात करें तो उनका उम्र 21 साल 06 दिन है। ऐसे में उम्र में असरूनी खान से छोटे होने के कारण वह देश के सबसे कम उम्र वाले सरपंच बन गए है। 

क्या है अनिल का प्रोफाइल

आपको बता दें कि सरपंची की पंचायत जीतने वाले अनिल यादव पोलिटिकल साइंस एमए कर रहे है। वे इससे पहले शहर में रहते थे और वहां MMPSC की तैयारी कर रहे थे। लॉकडाउन के कारण उन्हें घर वापस आना पड़ा और वह तब से गांव में ही है। बताया जा रहा है कि अनिल पढ़ाई में भी अच्छे है। 

कैसे लोगों के बीच अनिल ने बनाई अपनी जगह

अनिल ने बताया कि जब से वह ल़ॉकडाउन में घर आया था, तब से वह गांव के लोगों की मदद कर रहा है। बताया जाता है कि अनिल पहले पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ रहते थे। लेकिन आजकल वे सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा के साथ रह रहे है और उनसे राजनीति सीख रहे है। 

वह गांव के लोगों के लिए हमेशा खड़ा रहते थे और हर दुख-सुख में उनके पास जाते थे। उनकी इसी स्वभाव के कारण गांव वालों ने उन्हें सरपंच का चुनाव लड़ने को कहा और वे लड़े और जीत भी गए है। अनिल ने बताया है कि उनकी मां भी पहले सरपंच रह चुकी है। 

गौरतलब है कि अनिल को 562 वोट मिले जबकि इनके विरोधी विवेक को केवल 550 वोट ही मिले है। ऐसे में अनिल की 12 वोटों से जीत हुई है।  

टॅग्स :Madhya Pradeshसरपंच चुनावचुनाव आयोगएजुकेशनBJPEducation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप