लाइव न्यूज़ :

भूकंप के झटकों से कांपी असम की जमीन, ऑफिस और घरों से बाहर निकले लोग

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 11, 2018 13:20 IST

अधिकारियों ने यहां बताया कि इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। शिलांग स्थित क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्यम तीव्रता के भूकंप का केंद्र नागांव जिले के धींग से 22 किमी दूर था।

Open in App

गुवाहाटी, 11 जून: असम में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग दफ्तरों और घरों से बाहर निकल आए।  बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई है। खबरों के अनुसार, सूबे की राजधानी गुवाहाटी में लोगों ने झटके महसूस किए, जिसके बाद क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस सूचा की पुष्टि कर दी। 

अधिकारियों ने यहां बताया कि इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। शिलांग स्थित क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्यम तीव्रता के भूकंप का केंद्र नागांव जिले के धींग से 22 किमी दूर था।

इससे पहले 9 मई को राजधानी नई दिल्ली समेत उत्तर भारत के पंजाब और हरियाणा के पांच राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र अफगानिस्तान-कजाखस्तान के सरहदी क्षेत्र में था। इस दिन भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 आंकी गई थी। हालांकि किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। 

आपको बता दें कि अगर भूकंप आता है तो आप आसानी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए  मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

इसके अलावा अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भूकंपअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए