लाइव न्यूज़ :

मैसुरु में मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:13 IST

Open in App

कर्नाटक के मैसुरु स्थित निजी चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही छात्रा से शहर के बाहरी इलाके ललिताद्रीपुरा में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रा मंगलवार को अपने पुरुष मित्र के साथ वाहन पर पीछे बैठकर चामुंडा हिल्स की ओर जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने शुरुआत में उनसे पैसे की मांग की लेकिन जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो पीड़िता के दोस्त पर हमला किया और लड़की को खींचकर अपराध स्थल ले गए। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। उसकी शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मैसुरु के पुलिस आयुक्त डॉ.चंद्रगुप्त ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद को दोषियों को पकड़ने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है। बोम्मई ने कहा,‘‘बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मैंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि जो भी दोषी हो उनकी पहचान होनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।’’ राज्य के गृहमंत्री अर्गा ज्ञानेंद्र ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस को मामले की जांच करने और सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। शुरुआती जानकारी के आधार पर मंत्री ने बताया कि अपराध में चार लोग संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार को मैसुरु जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Election Result 2024: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बने सांसद, लोकसभा चुनाव 43513 वोटों से जीता

भारतLok Sabha Elections 2024: "शिवाजी ने जैसे मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, पीएम मोदी भी आज की तारीख में उसी तरह की लड़ाई लड़ रहे हैं", बसवराज बोम्मई ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो झूठ से पैदा हुई कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी", भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: कर्नाटक भाजपा में 'विद्रोह', टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में मचा कोहराम

भारतLok Sabha Elections 2024: "चुनाव खत्म होने दीजिए, 3 महीने में बिखर जाएगी कांग्रेस", बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पार्टी को बताया आतंरिक कलह का शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"