लाइव न्यूज़ :

चिकित्सकीय जांच में ममता के टखने, दायें कंधे, गले पर चोट की पुष्टि : डॉक्टर

By भाषा | Updated: March 11, 2021 08:40 IST

Open in App

कोलकाता, 11 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बायें पैर के टखने तथा पांव की हड्डियों में गंभीर चोट आयी हैं और उनके दायें कंधे, हाथ तथा गले पर भी चोट आयी है। बुधवार रात को की गई शुरुआती चिकित्सकीय जांच के बाद सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी।

डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने बनर्जी के स्वास्थ्य पर अगले 48 घंटे तक नजर रखने का फैसला किया है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में शाम में कथित हमले के बाद उन्होंने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को हल्का बुखार है और उन्हें बांगुर तंत्रिकाविज्ञान संस्थान में एमआरआई के तुरंत बाद अस्पताल के वीवीआईपी वुडबर्न ब्लॉक में एक विशेष वार्ड में भेजा गया है।

बनर्जी का इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम के एक डॉक्टर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमलोग अगले 48 घंटे उन पर नजर रखेंगे। उनकी और जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आकलन के बाद ही हमलोग आगे के उपचार पर फैसला करेंगे।’’

पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम से जैसे ही बुधवार रात को उन्हें अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री का एक्स-रे किया।

एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न ब्लॉक के 12.5 विशेष केबिन में उनका इलाज चल रहा है। सरकारी अस्पताल में बनर्जी के उपचार के लिए पांच डॉक्टरों की टीम बनायी गयी है।

डॉक्टरों की टीम में एक हृदयरोग विशेषज्ञ, एक एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, एक जनरल सर्जन, एक हड्डी रोग विशेषज्ञ और एक मेडिसिन डॉक्टर शामिल है।

नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अज्ञात बदमाशों के कथित रूप से उन्हें धक्का देने के कारण वह जमीन पर गिर गयीं जिससे उनके पैर और कमर में चोट आयी।

इससे पहले बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए