लाइव न्यूज़ :

मेडिकल कॉलेज और कैंसर अस्पताल का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर

By भाषा | Updated: August 26, 2021 17:32 IST

Open in App

राजकीय मेडिकल कॉलेज बुलंदशहर और सुपर स्पेशियालिटी कैंसर संस्थान, लखनऊ का नाम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जायेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को किये गये एक ट्वीट में कहा गया है कि ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह जी के जनसेवा भाव को नमन करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनभावनाओं के अनुरूप राजकीय मेडिकल कॉलेज बुलंदशहर तथा सुपर स्पेशियालिटी कैंसर संस्थान, चक गंजरिया, लखनऊ का नामकरण कल्याण सिंह के नाम पर करने का निर्णय लिया है।’’ इससे पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर और एटा की एक-एक सड़कों का नामकरण कल्‍याण सिंह के नाम पर रखे जाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि राममंदिर के लिए उनके योगदान को आने वाली और वर्तमान पीढ़ी कभी भुला नहीं पाएगी। मौर्य ने कहा था कि उन्होंने राम और रामभक्तों के लिए अपनी सत्ता कुर्बान कर दी लेकिन किसी राम भक्त पर कोई आंच नहीं आने दी, ऐसे बाबूजी के नाम पर सड़कों का नामकरण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दे दिये गये हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार रात सवा नौ बजे लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। सिंह के पार्थिव शरीर का सोमवार को बुलंदशहर जिले के नरौरा में गंगा नदी के तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप