लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा की राजनीति में टीएमसी के आने से डरी भाजपा ने मीडिया को निशाना बनाया: एडिटर्स गिल्ड

By विशाल कुमार | Updated: December 23, 2021 15:05 IST

तीन सदस्यीय टीम की रिपोर्ट में कहा गया कि एक असुरक्षित राजनीतिक नेतृत्व ने (आतंकवाद विरोधी) यूएपीए जैसे कठोर कानूनों का इस्तेमाल किया और पुलिस और एक सशक्त न्यायपालिका की ताकत का इस्तेमाल नागरिक समाज को कुचलने के लिए किया जिसमें मीडिया भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा में सांप्रदायिक दंगों की रिपोर्टिंग करने गईं दो महिला पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया गया था।रिपोर्ट में कहा गया कि एक असुरक्षित राजनीतिक नेतृत्व ने यूएपीए जैसे कानून का इस्तेमाल किया।सशक्त न्यायपालिका की ताकत का इस्तेमाल मीडिया सहित नागरिक समाज को कुचलने के लिए किया।

नई दिल्ली:त्रिपुरा में सांप्रदायिक दंगों की रिपोर्टिंग करने गईं दो महिलापत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद राज्य के दौरे पर गई एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने कहा है कि कुछ हद तक राज्य की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के आने से पैदा हुए डर के कारण भाजपा की सरकार ने मीडिया पर कार्रवाई की।

बता दें कि, बीते 14 नवंबर को दो महिलापत्रकारों समृद्धि सकुनिया और स्वर्णा झा को सोशल मीडिया पर भड़काऊ और फर्जी खबरें पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। एक दिन बाद असम की स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है।

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, तीन सदस्यीय टीम की रिपोर्ट में कहा गया कि एक असुरक्षित राजनीतिक नेतृत्व ने (आतंकवाद विरोधी) यूएपीए जैसे कठोर कानूनों का इस्तेमाल किया और पुलिस और एक सशक्त न्यायपालिका की ताकत का इस्तेमाल नागरिक समाज को कुचलने के लिए किया जिसमें मीडिया भी शामिल है।

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों पर हुए हमलों के विरोध में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर रिपोर्ट करने से पत्रकारों और नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा कड़े कानून लागू करने के बाद टीम ने 28 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच त्रिपुरा का दौरा किया था।

इस दौरान टीम ने पत्रकारों, नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं और मुख्यमंत्री बिप्लब देब, अन्य मंत्रियों और पुलिस महानिदेशक सहित राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी के दौरान आलोचकों के खिलाफ पहले से ही सख्ती दिखा रही त्रिपुरा सरकार पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के बाद कहीं अधिक सख्ती दिखाने लगी क्योंकि त्रिपुरा की 60 फीसदी आबादी बांग्ला भाषा बोलने वाली है।

फैक्ट फाइंडिंग टीम ने कहा कि त्रिपुरा पुलिस और प्रशासन ने सांप्रदायिक संघर्ष से निपटने और इस पर रिपोर्टिंग करने वालों के साथ पेशेवराना और नैतिकता की कमी दिखाई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह उन्हें बहुसंख्यकवाद को आगे बढ़ाने में सहभागी बनाता है जो लोकतांत्रिक संस्थानों को नष्ट कर देता है। संस्थानों की इस तोड़फोड़ का नतीजा हर जगह दिखाई दे रहा है.

टीम में पत्रकार भारत भूषण, गिल्ड के महासचिव संजय कपूर और इंफाल रिव्यू ऑफ आर्ट्स एंड पॉलिटिक्स के संपादक प्रदीप फांजौबम शामिल थे।

टॅग्स :त्रिपुरापत्रकारमहिलाPoliceटीएमसीबिप्लब कुमार देबसुप्रीम कोर्टकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो