लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री एस जयशंकर को बीजेपी ने गुजरात से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया

By भाषा | Updated: June 24, 2019 22:17 IST

जयशंकर आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आश्चर्यजनक कदम के तहत पूर्व विदेश सचिव जयशंकर को अपनी सरकार में शामिल किया था और उन्हें विदेश मंत्री बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार में शामिल होने के बाद जयशंकर के लिए पार्टी में शामिल होना महज एक औपचारिकता थी। गुजरात में दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था।

भाजपा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद सोमवार को उन्हें गुजरात से एक राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाया। जयशंकर आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आश्चर्यजनक कदम के तहत पूर्व विदेश सचिव जयशंकर को अपनी सरकार में शामिल किया था और उन्हें विदेश मंत्री बनाया था।

उन्होंने 30 मई को सरकार के अन्य सदस्यों के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। जब किसी ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाया जाता है जो संसद का सदस्य न हो तो ऐसे व्यक्ति को अपने शपथग्रहण के छह महीने के भीतर संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित होना होता है।

सरकार में शामिल होने के बाद जयशंकर के लिए पार्टी में शामिल होना महज एक औपचारिकता थी। वह संसद में पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सदस्य बन गए।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य पार्टी नेता स्मृति ईरानी के लोकसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होने के बाद गुजरात में दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था। भाजपा ने एक सीट के लिए जयशंकर तो दूसरी सीट के लिए जुगलजी माथुरजी ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील