लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद निरहुआ ने केजरीवाल को दी जीत की बधाई, बोले मनोज तिवारी- रुझान नतीजे नहीं होते हैं...

By अनिल शर्मा | Updated: December 7, 2022 14:15 IST

 बहुमत का आंकड़ा पार करने के बीच आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने जनता का आभार जताया है। उधर, आजमगढ़ (यूपी) से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' चीफ अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे ताजा आंकड़ों के मुताबिक आप अब तक 107 सीटें जीत चुकी है। भाजपा अब तक 20 वार्डों (85 पर जीत) पर आगे चल रही है।

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं, लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक आप अब तक 107 सीटें जीत चुकी है और 25 पर आगे चल रही है; जबकि भाजपा अब तक 20 वार्डों (85 पर जीत) पर आगे चल रही है।

वहीं रुझानों में जीत का आंकड़ा पर करने के बाद आज़मगढ़ (यूपी) से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' चीफ अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। दिनेश ने कहा, "मेहनत करना हमारा काम है। फैसला जनता करती है। निरहुआ ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए नेतृत्व को बधाई देनी चाहिए। जनता जो फैसला दे वो सबकों मंजूर होना चाहिए और हमें सब मंजूर है। 

निरहुआ ने कहा कि हमलोगों को लेकर कहा जा रहा था कि हमें कहीं स्थान नहीं मिलेगा, वहीं इतना अच्छा प्रदर्शन किए। उम्मीद से काफी बढ़ियां प्रदर्शन रहा। हालांकि निरहुआ ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल अब अच्छे तरीके से एक्सपोज हो जाएंगे। विधानसभा में खोखले वादे करके कुछ किए नहीं और एमसीडी में जो जनता से वादे किए हैं उसे वो पूरा नहीं कर पाएंगे और एक्सपोज हो जाएंगे।

वहीं भाजपा सांसद व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि हम फाइट में बने हुए हैं और रुझान नतीजा नहीं होता है। हमने उनसे ज्यादा सीट जीत रहे हैं। 

उधर, एएनआई से बात करते हुए, बीजेपी नेता परवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के "झूठ" को देखा है और बीजेपी को वोट दिया है। दिल्ली के लोग केजरीवाल के झूठ के बारे में जानते हैं और एमसीडी के काम से खुश हैं। 15 साल के लंबे शासन के कारण कुछ सत्ता विरोधी लहर हो सकती है। हमने कोविड के दौरान और पार्कों और अस्पतालों के लिए जो काम किया है, उसे लोगों ने देखा है। मुझे यकीन है कि हम चुनाव जीतेंगे।"

 बहुमत का आंकड़ा पार करने के बीच आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली वालों ने बीजेपी के 15 वर्षों के (कार्यकाल के) बाद 'आप' को एमसीडी चलाने का मौका दिया है। हम दिल की गहराइयों से उनका धन्यवाद करते हैं।"

 

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)मनोज तिवारीदिल्ली एमसीडी चुनावअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएमसीडी उपचुनाव 2025ः 51 प्रत्याशी और 12 सीट, 38.51 प्रतिशत मतदान, 3 दिसंबर को कौन मारेगा बाजी, देखिए सभी सीट पर कितने प्रतिशत पड़े वोट

भारतदिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट, 30 नवंबर को सुबह 7.30 बजे 580 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू,  26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार, बीजेपी, आप और कांग्रेस में टक्कर

भारतएमसीडी में 12 सीट पर उपचुनाव से पहले आप को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने थामा बीजेपी का दामन

भारतये जीत है बिहारियों के अरदास की... बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत

भारतदिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट, 30 नवंबर को मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना, 26 महिलाओं समेत 53 उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत