लाइव न्यूज़ :

एमसीडी चुनाव: टिकट नहीं मिला तो टावर पर चढ़ गए 'आप' नेता, आत्महत्या की दी धमकी

By विनीत कुमार | Updated: November 13, 2022 13:42 IST

आम आदमी पार्टी के नेता हसीब उल हसन दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर टावर पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी देने लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी के नेता हसीब उल हसन टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर टावर पर चढ़े।दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने एक हाई टेंशन वायर टावर पर चढ़ गए 'आप' नेता।आम आदमी पार्टी एमसीडी चुनाव के लिए दो बार में अपने 250 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए देश की राजधानी में सरगर्मी तेज है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दो बार में अपने 250 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी है। अब, जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला है, उनकी ओर से नाराजगी की बात भी सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मामला आप नेता हसीब उल हसन से जुड़ा है। 

सामने आई जानकारी के टिकट नहीं मिलने पर हसीब उल हसन इतने नाराज हुए कि पार्टी पर गलत नीतियों का आरोप लगाते हुए दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने एक हाई टेंशन वायर टावर पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी देने लगे। पार्टी ने दरअसल पूर्व में हसीब को निगम में पार्षद मनोनीत किया था लेकिन इस बार भी उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को पहली लिस्ट में 134 और दूसरी लिस्ट में शनिवार को 116 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था। जारी की गई पहली लिस्ट में 134 में 70 महिलाएं हैं।

आम आदमी पार्टी के अनुसार टिकट देने से पहले पार्टी ने उम्मीदवारों को लेकर सर्वेक्षण किया था और जनता की राय ली थी। आगामी निकाय चुनाव लड़ने के लिए 20,000 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। 

इससे पहले पार्टी ने शुक्रवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की। वहीं इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावों के लिए पार्टी की 10 गारंटी भी जारी की थी। इन गारंटी में तीन ‘लैंडफिल’ स्थानों को साफ करना, भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी शामिल हैं। दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं। एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान कराए जाएंगे और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील