लाइव न्यूज़ :

एमसीडी महापौर चुनावः आप और केजरीवाल को झटका देने की तैयारी?, राजा इकबाल सिंह, योगेश वर्मा और संदीप कपूर हो सकते मेयर प्रत्याशी, जानें समीकरण और किसके पास कितने पार्षद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2025 20:16 IST

MCD Mayor Election: आम आदमी पार्टी ने 2022 के चुनावों में 250 में से 134 वार्ड जीतकर एमसीडी पर नियंत्रण कर लिया था, जबकि भाजपा को 104 वार्ड मिले।

Open in App
ठळक मुद्दे15 फरवरी को आप के तीन पार्षदों के पाला बदलने के बाद भाजपा एमसीडी में सबसे बड़ी पार्टी बन गई।आप के कई पार्षदों के पार्टी छोड़कर जाने के बाद अब भाजपा पार्षदों की संख्या 119 हो गई है।एमसीडी में मनोनीत किए जाने के बाद भाजपा के महापौर पद पर जीतने की संभावना और बढ़ गई है।

नई दिल्लीः विधानसभा चुनाव में जीत के बाद दिल्ली के महापौर पद पर नजर टिकाए भाजपा ने इस महीने के तीसरे सप्ताह में संभावित महापौर चुनाव के लिए अपने पार्षदों में से उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है। पार्टी नेताओं ने बताया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन में विपक्ष के नेता राजा इकबाल सिंह, केशवपुरम जोनल कमेटी के अध्यक्ष योगेश वर्मा और शाहदरा दक्षिण जोनल कमेटी के संदीप कपूर समेत कई भाजपा पार्षदों के नाम महापौर पद के संभावित उम्मीदवारों के रूप में चर्चा में हैं। आम आदमी पार्टी ने 2022 के चुनावों में 250 में से 134 वार्ड जीतकर एमसीडी पर नियंत्रण कर लिया था, जबकि भाजपा को 104 वार्ड मिले। गत 15 फरवरी को आप के तीन पार्षदों के पाला बदलने के बाद भाजपा एमसीडी में सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

नगर निकायों में दलबदल रोधी कानून लागू नहीं होता। पिछले कुछ महीनों में आप के कई पार्षदों के पार्टी छोड़कर जाने के बाद अब भाजपा पार्षदों की संख्या 119 हो गई है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 14 विधायकों, जिनमें से 11 भाजपा के हैं, को एमसीडी में मनोनीत किए जाने के बाद भाजपा के महापौर पद पर जीतने की संभावना और बढ़ गई है।

पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी। सांसद और मनोनीत विधायक इस महीने के अंत में संभावित महापौर और उपमहापौर चुनाव में मतदान करेंगे। पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में आप ने महापौर पद पर मात्र तीन वोट से जीत हासिल की थी।

दिल्ली के महापौर का कार्यकाल एक वर्ष का होता है और नए चुनाव अप्रैल में होते हैं। पिछले महीने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाली भाजपा महापौर का पद हासिल करके दिल्ली में “ट्रिपल इंजन सरकार” की उम्मीद कर रही है। पार्टी पहले से ही केंद्र में सत्ता में है।

दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हमें महापौर पद पर जीत का भरोसा है, जिसके लिए पार्टी के एक पार्षद के नाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।’’ आप नेताओं ने भी कहा कि पार्टी महापौर चुनाव के लिए अपनी रणनीति बना रही है और एक उपयुक्त उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी।

भाजपा की दिल्ली इकाई के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘एमसीडी में पार्टी के 11 विधायकों के मनोनयन के साथ ही महापौर पद पर जीत की संभावना और अधिक सुनिश्चित हो गई है।’’ पार्टी नेताओं ने दावा किया कि महापौर चुनाव होने तक आप के और पार्षदों के पार्टी छोड़ने की संभावना है।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालरेखा गुप्ताRekha Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील