लाइव न्यूज़ :

MCD Mayor Election 2023: एमसीडी चुनाव 26 अप्रैल को, आप प्रत्याशी ओबेरॉय और इकबाल ने फिर से महापौर और उप महापौर पद के लिए नामांकन किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2023 17:08 IST

MCD Mayor Election 2023: तीन निगमों को एमसीडी में एकीकृत करने के बाद एक नए परिसीमन की कवायद की गई थी, जिसमें 2012 के मुकाबले वार्ड की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पिछले चार दिसंबर को नगर निकाय चुनाव हुए थे।आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की थी।एमसीडी चुनाव 26 अप्रैल को होने हैं।

MCD Mayor Election 2023: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) महापौर चुनाव में शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल ने फिर से क्रमश: महापौर तथा उप महापौर पद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किया। एमसीडी चुनाव 26 अप्रैल को होने हैं।

इस दौरान राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी भी उनके साथ मौजूद थीं। वर्तमान में शैली ओबेरॉय महापौर और मोहम्मद इकबाल उप महापौर हैं। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले भी महापौर चुनाव में खलल डालने की कोशिश की थी, लेकिन फिर भी ‘आप’ की जीत हुई। उन्होंने कहा, ‘‘ हम महापौर और उप महापौर पद के लिए क्रमश: शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को ही उम्मीदवार बनाएंगे।

इससे पहले हुए महापौर चुनाव में भाजपा की बाधा डालने की कोशिशों के बावजूद ‘आप’ विजयी हुई थी। हमारे उम्मीदवार इस बार भी चुनाव जीतेंगे।’’ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में हर वित्तीय वर्ष के अंत के बाद नए सिरे से महापौर का चुनाव होता है। एमसीडी में पहले वर्ष के लिए महापौर का पद महिला के लिए आरक्षित रहता है, दूसरे वर्ष में पद किसी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होता।

तीसरे वर्ष में आरक्षित वर्ग का व्यक्ति ही चुनाव लड़ सकता है और अन्य दो वर्ष किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। तीन निगमों को एमसीडी में एकीकृत करने के बाद एक नए परिसीमन की कवायद की गई थी, जिसमें 2012 के मुकाबले वार्ड की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई थी। दिल्ली में पिछले चार दिसंबर को नगर निकाय चुनाव हुए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की थी।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावAam Aadmi Partyकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए