लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के गाजीपुर लैंड फिल साइट पहुंचकर केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- पांच साल में दिल्ली को साफ कर देंगे

By भाषा | Updated: October 27, 2022 13:16 IST

अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के गाजीपुर लैंड फिल साइट पहुंचे। उन्होंने कहा कि कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़े जाएंगे।

Open in App

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को गाजीपुर ढलाव घर पहुंचे और कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़े जाएंगे। उन्होंने वादा किया कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) एमसीडी चुनाव जीतती है तो पांच वर्ष में दिल्ली को साफ कर दिया जाएगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों समर्थकों ने केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारे लगाए।

आप कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। ढलाव घर स्थल पर मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने, दिल्ली में पहले रहे तीन नगर निगमों में 15 साल के शासन के दौरान कचरे के पहाड़ दिए और पूरे शहर को कचरे से भर दिया।

'गाजीपुर कूड़े का ढेर- भ्रष्टाचार का पहाड़ है'

उन्होंने कहा, ‘‘गाजीपुर कूड़े का ढेर भाजपा के बुरे कर्मों का और नगर निकायों में हुए भ्रष्टाचार का पहाड़ है। एमसीडी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘भाजपा नेता आपके बेटे (केजरीवाल), आपके श्रवण कुमार को गालियां देते हैं जो आपको तीर्थयात्रा कराता है। क्या आप इसे बर्दाश्त करेंगे? आगामी एमसीडी चुनावों में उन्हें जवाब दीजिए।’’

गाजीपुर ढलाव घर के निरीक्षण के लिए पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किए जाने पर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘किसी को यहां नहीं आने देना चाहती।’’

केजरीवाल ने दावा किया, ‘‘उन्होंने कचरे के इस पहाड़ को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की। सभी बुरी ताकतों ने हमारे (आप के) खिलाफ साजिश रची है। उन्होंने एमसीडी चुनावों में इस उम्मीद में देरी की और वार्ड अलग कर दिए कि उन्हें सीटें मिलेंगी। मैं उन्हें बता दूं कि इस बार भाजपा के समर्थक भी उन्हें वोट नहीं देंगे।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने नगर निकायों में 15 साल के शासन के दौरान ‘‘दो लाख करोड़ रुपये का गबन’’ किया। केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘वे दावा करते हैं कि मैंने एमसीडी को पैसा नहीं दिया। पिछले 15 साल में उन्होंने दो लाख करोड़ रुपये का गबन किया, जिसमें से एक लाख करोड़ रुपये दिल्ली सरकार ने दिए थे।’’ 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली समाचारआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टीDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप