लाइव न्यूज़ :

MCD Election Results: गलत साबित होंगे एग्जिट पोल, एमसीडी में होगी वापसी, चुनाव परिणाम से ठीक पहले भाजपा का दावा

By भाषा | Updated: December 6, 2022 21:27 IST

दिल्ली भाजपा के महासचिव दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि नतीजे एग्जिट पोल को गलत साबित करेंगे और भाजपा एमसीडी पर शासन करने के लिए वापस लौटेगी। हालांकि, जो भी परिणाम होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली भाजपा के महासचिव दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि नतीजे एग्जिट पोल को गलत साबित करेंगे उन्होंने कहा - भाजपा एमसीडी पर शासन करने के लिए वापस लौटेगी7 दिसंबर, बुधवार को दिल्ली नगर निगम के चुनाव के आएंगे परिणाम

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनावों की मतगणना से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि वह सत्ता में बरकरार रहेगी, हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) ने एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक भारी बहुमत के साथ जीत का दावा किया है। 

एग्जिट पोल से सोमवार को पता चला कि आप दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों में से 150 से अधिक पर जीत हासिल करने जा रही है, जबकि भाजपा दूसरे स्थान पर है। सकारात्मक भविष्यवाणियों के बाद उत्साहित आप नेताओं ने यह भी दावा किया कि पार्टी एग्जिट पोल के रुझानों से बेहतर प्रदर्शन करेगी। 

आप के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हम एग्जिट पोल के अनुमानों से बेहतर नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं। ये एग्जिट पोल यह भी दिखाते हैं कि लोगों ने आप के खिलाफ भाजपा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और अच्छे काम के लिए वोट दिया है। ’’ नतीजों से पहले भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यालय में मायूसी का माहौल है, जहां पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि वोटों की गिनती के दौरान एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। 

दिल्ली भाजपा के महासचिव दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि नतीजे एग्जिट पोल को गलत साबित करेंगे और भाजपा एमसीडी पर शासन करने के लिए वापस लौटेगी। हालांकि, जो भी परिणाम होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।’’ दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि अभी सर्वेक्षण की भविष्यवाणियों के आगे झुकना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘कल तक इंतजार कीजिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे नतीजे काफी बेहतर होंगे।’’ 

यदि भाजपा एमसीडी चुनाव हार जाती है, तो नगर निगम में भाजपा के 15 साल के शासन का अंत हो जाएगा। हार से दिल्ली में केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप के राजनीतिक प्रभुत्व को कमजोर करने और 2025 के विधानसभा चुनावों में उसकी संभावनाओं को कम करने की भाजपा की उम्मीदों पर भी असर पड़ेगा। 

मैदान में तीसरे प्रमुख दावेदार कांग्रेस को भी बुधवार को एग्जिट पोल को गलत साबित करने की उम्मीद है। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, ‘‘ एग्जिट पोल के सर्वे जल्द ही गलत साबित होंगे। हमारी पार्टी ने जमीनी काम किया है और पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण के मुताबिक कांग्रेस 60-70 सीटें जीत रही है।’’

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावBJPआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos