लाइव न्यूज़ :

मायावती का ट्वीट, कुछ राज्यों में जबरन धार्मिक नारे लगवाने, उस आधार पर जुल्म-ज्यादती की नयी गलत प्रथा चल पड़ी है...

By भाषा | Updated: July 15, 2019 13:12 IST

रविवार को बागपत जिले के दोघट क्षेत्र में एक मस्जिद के इमाम के साथ कुछ युवकों ने कथित रूप से मारपीट कर उनकी दाढ़ी नोच ली और 'जय श्री राम' लगाने का दबाव बनाया। पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने रविवार को बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया यह मामला सिर्फ मारपीट का लग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमस्जिद के इमाम के साथ कुछ युवकों ने कथित रूप से मारपीट कर उनकी दाढ़ी नोच ली और 'जय श्री राम' लगाने का दबाव बनाया।शिकायत के आधार पर पुलिस ने करीब 12 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने जबरन धार्मिक नारे लगवाने और इसके नाम पर अत्याचार की घटनाओं की सोमवार को निंदा की।

बसपा नेता ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों में जबरन धार्मिक नारे लगवाने और उस आधार पर जुल्म-ज्यादती की जो नयी गलत प्रथा चल पड़ी है, वह अति-निन्दनीय है। केन्द्र एवं राज्य सरकारों को इस हिंसक प्रवृति के विरुद्ध सख्त रवैया अपनाने की जरूरत है ताकि भाईचारा एवं सद्भावना हर जगह बनी रहे और विकास प्रभावित नहीं हो।’’

रविवार को बागपत जिले के दोघट क्षेत्र में एक मस्जिद के इमाम के साथ कुछ युवकों ने कथित रूप से मारपीट कर उनकी दाढ़ी नोच ली और 'जय श्री राम' लगाने का दबाव बनाया। पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने रविवार को बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया यह मामला सिर्फ मारपीट का लग रहा है।

हालांकि शिकायत के आधार पर पुलिस ने करीब 12 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’ गौरतलब है कि 12 जुलाई को उन्नाव जिले में कथित रूप से 'जय श्रीराम' का नारा लगाने से इनकार करने पर मदरसे के चार छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया था।

उन्नाव के पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) उमेश चंद्र त्‍यागी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से शुक्रवार को बताया था कि एबी नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम फैज—ए—आम में पढ़ने वाले चार छात्र बृहस्पतिवार को जब जीआईसी मैदान में क्रिकेट खेलने गये थे तब वहां पहले से ही खेल रहे कुछ युवकों ने मदरसा छात्रों से 'जय श्रीराम' का नारा लगाने को कहा।

इससे इनकार करने पर उन्होंने बल्ले और स्टम्प से उनकी पिटाई की। घटना में मदरसे के चारों छात्रों को चोटें आयीं। हालांकि बाद में लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया, ‘‘यहां नारे को लेकर कोई मारपीट नहीं हुई, बल्कि बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमायावतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत