लाइव न्यूज़ :

समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा पर मायावती ने साधा निशाना

By भाषा | Updated: August 5, 2021 10:48 IST

Open in App

लखनऊ, पांच अगस्त उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राज्य में जगह-जगह ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित कर रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवाद के प्रणेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बृहस्पतिवार को साइकिल यात्रा निकाल रही समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा है।

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा "स्वर्गीय श्री जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनको हार्दिक श्रद्धा सुमन अर्पित। उनके नाम पर लखनऊ में जो पार्क है उसे बसपा सरकार ने बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आम्बेडकर के नाम पर बनाया था, मगर सपा सरकार ने जातिवादी सोच एवं द्वेष के कारण इसका नाम भी नए जिलों आदि की तरह बदल दिया, यह कैसा सम्मान?"

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "बसपा की प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी की यूपी के जिलों में अपार सफलता के बाद सपा को अब श्री जनेश्वर मिश्र और भाजपा सरकार द्वारा सताए हुए उनके समाज की याद आई है। यह सब इनकी राजनीतिक स्वार्थ व सस्ती लोकप्रियता के लिए नाटकबाजी नहीं है तो और क्या है?"

गौरतलब है कि छोटे लोहिया के नाम से मशहूर रहे दिवंगत वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ में साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं।

पार्टी के मुताबिक यह यात्रा प्रदेश की भाजपा सरकार की खराब नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज को बुलंद करने के मकसद से निकाली जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए