लाइव न्यूज़ :

आजम खान के समर्थन में उतरीं मायावती, भाजपा को लिया निशाने पर, कहा- सपा विधायक को जेल में बंद रखना न्याय का गला घोंटने जैसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2022 12:08 IST

मायावती ने आरोप लगाया कि देश के कई राज्यों में दुर्भावना एवं द्वेषपूर्ण रवैया अपनाकर प्रवासियों एवं मेहनतकश लोगों को अतिक्रमण के नाम पर डराया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने विरोधियों पर लगातार द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही हैसपा नेता आजम खान विभिन्न मामलों में पिछले करीब दो साल से सीतापुर जेल में बंद है। 

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान को करीब दो वर्षों से जेल में बंद रखे जाने को न्याय का गला घोंटने जैसा बताया है। मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए गुरुवा को ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश और भाजपा शासित अन्य राज्यों में ‘‘गरीबों, दलितों, आदिवासियों एवं मुस्लिमों को जुल्म-ज्यादती एवं भय आदि का शिकार बनाकर जिस प्रकार परेशान किया जा रहा है, वह अति-दुःखद है।’’

मायावती ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने विरोधियों पर लगातार द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘वरिष्ठ विधायक मोहम्मद आजम खान को करीब सवा दो वर्षों से जेल में बंद रखने का मामला काफी चर्चा में है। यह मामला न्याय का गला घोंटना नहीं, तो और क्या है?’’

बसपा प्रमुख ने एक अन्य ट्वीट में आरोप लगाया कि देश के कई राज्यों में दुर्भावना एवं द्वेषपूर्ण रवैया अपनाकर प्रवासियों एवं मेहनतकश लोगों को अतिक्रमण के नाम पर डराया जा रहा है और उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है, जो अत्यंत चिंताजनक है। सपा नेता आजम खान विभिन्न मामलों में पिछले करीब दो साल से सीतापुर जेल में बंद है। 

टॅग्स :मायावतीआज़म खानBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो