लाइव न्यूज़ :

UP: मायावती ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- "कांग्रेस ने दिल्ली में बीजेपी की B टीम बनकर लड़ा चुनाव..."

By अंजली चौहान | Updated: February 21, 2025 11:59 IST

UP:  राहुल गांधी ने कहा था कि वह चाहते हैं कि मायावती की बसपा बीजेपी के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के साथ चुनाव लड़े। |

Open in App

UP:  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने दिल्‍ली विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बी’ टीम बनकर लड़ा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में दलित छात्रों के एक समूह से बातचीत में कहा था कि उन्हें पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायन्स’ (इंडिया) में शामिल नहीं होने से निराशा हुई थी।

गांधी ने मायावती के मौजूदा राजनीतिक रुख पर सवाल उठाते हुए कहा, ''मैं चाहता था कि बहनजी हमारे साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ें, लेकिन किसी कारण से उन्होंने ऐसा नहीं किया। यह बेहद निराशाजनक है। अगर तीनों पार्टियां एकजुट होतीं, तो भाजपा कभी नहीं जीत पाती।''

बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार की सुबह अपने आधिकारिक ''एक्स'' खाते पर एक पोस्ट में कहा ''कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा की बी टीम बनकर लड़ा, यह आम चर्चा है, जिसके कारण वहां भाजपा सत्ता में आ गयी।''

उन्होंने कहा ''वरना इस चुनाव में कांग्रेस का इतना बुरा हाल नहीं होता कि यह पार्टी अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत भी न बचा पाए।''

उन्होंने अपने सिलसिलेवार पोस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को सलाह दी ''अतः इस पार्टी के सर्वेसर्वा राहुल गांधी को किसी भी मामले में दूसरों पर व ख़ासकर बसपा प्रमुख पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में भी जरूर झांक कर देखना चाहिए तो यह बेहतर होगा। इनको यही सलाह है।''

बसपा प्रमुख ने एक अन्य पोस्ट में भाजपा को सुझाव दिया '' साथ ही, दिल्ली में बनी नई भाजपा सरकार के सामने चुनाव में किए गए अपने तमाम वादों को समय से पूरा करने की चुनौती है, वरना आगे चलकर इस पार्टी का भी हाल कहीं कांग्रेस जैसा बुरा ना हो जाए।''

टॅग्स :मायावतीMayawati Bahujan Samaj Partyराहुल गांधीकांग्रेसदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Delhi Assembly Election 2025
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप