लाइव न्यूज़ :

बसपा नहीं भाजपा से मुलायम सिंह यादव खुलकर मिले हुए हैं, मायावती ने सपा संरक्षक पर बोला हमला, लगाए कई आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: March 22, 2022 12:28 IST

अपने ट्वीट में मायावती ने 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की ओर इशारा किया, जिसमें मंच पर ही मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कान में कुछ कहते हुए देखे गए थे और उनकी तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा संग बसपा की मिलिभगत से इनकार करते हुए मायवती ने कहा कि बसपा नहीं मुलायम सिंह मिले हुए हैंमायावती ने कहा कि अम्बेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगेबसपा प्रमुख ने ये भी कहा कि मुलायम सिंह नेअपने काम के लिए एक सदस्य को भाजपा में भेज दिया है

लखनऊः बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को भाजपा से बसपा की मिलीभगत होने के आरोपों का जवाब दिया। मायावती ने ट्विटर पर इन आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भाजपा से खुलकर मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि अम्बेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे।

बसपा प्रमुख ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में अम्बेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे, जिन्होंने अपनी सरकार में इनके (अम्बेडकर के) नाम से बनी योजनाओं और अधिकांश संस्थानों के नाम बदल दिये, जो अति निन्दनीय और शर्मनाक है।’’ मायावती ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा में शामिल होने की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘भाजपा से बसपा नहीं बल्कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह खुलकर मिले हैं, जिन्होंने भाजपा के पिछले हुए शपथ में अखिलेश को भाजपा से आशीर्वाद भी दिलाया है और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को भाजपा में भेज दिया है। यह जग-जाहिर है।’’

अपने ट्वीट में मायावती ने 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की ओर इशारा किया, जिसमें मंच पर ही मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कान में कुछ कहते हुए देखे गए थे और उनकी तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गईं। अपर्णा ने चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार भी किया। 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रहीं अपर्णा यादव को भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने पराजित कर दिया था। उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर हुए हालिया विधानसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा और पार्टी को मात्र एक सीट पर जीत मिली। सपा ने बसपा पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :मायावतीमुलायम सिंह यादवनरेंद्र मोदीBJPसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष