लाइव न्यूज़ :

मई महीने में बारिश ने राजस्‍थान में 100 साल तो एमपी में तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, जानें दिल्ली का हाल

By अनिल शर्मा | Updated: June 2, 2023 13:04 IST

मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में पिछले 100 वर्षों में मई महीने में सर्वाधिक बारिश हुई। मई 1917 में राज्य में 71.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। राजस्थान में मई में औसतन 13.6 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन कई पश्चिमी विक्षोभों के कारण इस बार अधिक बारिश हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमई महीने में बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजस्थान में इस साल मई में रिकॉर्ड 62.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।मध्य प्रदेश में मई महीने में 32.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

नई दिल्लीः मई महीना गुजर गया। इस महीने में बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि राजस्थान में इस साल मई में रिकॉर्ड 62.4 मिलीमीटर बारिश हुई तो वहीं मध्य प्रदेश में  32.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस वजह से राजस्थान में 100 साल का रिकॉर्ड टूटा तो वहीं मध्य प्रदेश में 15 साल में ऐसा पहली बार हुआ।

मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में पिछले 100 वर्षों में मई महीने में सर्वाधिक बारिश हुई। मई 1917 में राज्य में 71.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। राजस्थान में मई में औसतन 13.6 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन कई पश्चिमी विक्षोभों के कारण इस बार अधिक बारिश हुई।

मध्य प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भी मई महीने में हर जिले में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई जो पिछले 15 साल में ऐसा पहली बार हुआ। मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश में मई महीने में आमतौर पर 6.6 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन इस साल 32.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस साल मई में 20-21 दिन मध्य प्रदेश में कहीं न कहीं बारिश जरूर हुई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तो मौसम ने ऐसा रूप दिखाया कि बीते 36 साल में इस बार मई का महीना सबसे ठंडा रहा। आईएमडी ने बुधवार को बताया कि मई में अत्यधिक बारिश के कारण औसत अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुई बारिश के बाद इस मानसून पूर्व अवधि में कुल 184.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य वर्षा से 186 प्रतिशत अधिक है। बारिश की वजह से 2020 को छोड़कर 2016 के बाद शहर में जनवरी से मई की अवधि में वायु गु‍णवत्ता अच्छी दर्ज की गई है। 

टॅग्स :राजस्थानमध्य प्रदेशमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील