लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बाढ़ से जूझ रहे पुणे, कोल्हापुर और सतारा में आज भी भारी बारिश की आशंका

By भाषा | Updated: August 12, 2019 05:29 IST

कई दिनों से बारिश से बेहाल केरल में रविवार को भले ही वर्षा में कमी आयी लेकिन इससे जुड़ी घटनाओं में 60 लोगों की मौत हो गयी जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में स्थिति गंभीर बनी हुई है और 97 लोगों की जान चली गयी।

Open in App
ठळक मुद्देबेल्लारी जिले में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर हम्पी रविवार की सुबह एक जलाशय से 1.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद डूब गया। कर्नाटक में अप्रत्याशित बाढ़ के चलते पिछले हफ्ते से अब तक 31 लोगों की जान चली गयी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में कई जगहों पर सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार, मंगलवार को कुछ कम बारिश होने की संभावना है। इससे राहत कार्यों में मदद मिल सकती है । तटवर्ती रत्नरागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए भी ऐसे ही पूर्वानुमान हैं। इन जिलों में भी पिछले सात दिन से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि महाराष्ट्र के बाकी हिससों में हल्की और बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।कई दिनों से बारिश से बेहाल केरल में रविवार को भले ही वर्षा में कमी आयी लेकिन इससे जुड़ी घटनाओं में 60 लोगों की मौत हो गयी जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में स्थिति गंभीर बनी हुई है और 97 लोगों की जान चली गयी। कर्नाटक में सभी नदियां उफान पर हैं। बेल्लारी जिले में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर हम्पी रविवार की सुबह एक जलाशय से 1.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद डूब गया।अधिकारियों के अनुसार हंपी से पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। कर्नाटक में अप्रत्याशित बाढ़ के चलते पिछले हफ्ते से अब तक 31 लोगों की जान चली गयी और 17 जिलों के 80 तालुकों में चार लाख लोग विस्थापित हो गये। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

टॅग्स :बाढ़केरलमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप