लाइव न्यूज़ :

21 मई: जब राजीव गांधी के पास फूलों का हार लेकर पहुंची एक महिला और अपने शरीर को बम से उड़ा दिया, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: May 21, 2020 07:14 IST

आज का इतिहास: 21 मई का दिन भारत के इतिहास में एक ऐसी घटना के नाम दर्ज है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। आज के दिन ही राजीव गांधी की एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआज का इतिहास: 1991 में आत्मघाती बम हमले में राजीव गांधी की आज के दिन हुई थी हत्यासाल 1994 में सुष्मिता सेन मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में खिताब से नवाजी गईं।

21 मई का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह 24 घंटे का एक सामान्य दिन ही है, लेकिन 1991 को इस दिन की एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। लिट्टे उग्रवादियों ने इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान ले ली थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए।

21 मई को ही 18 बरस की एक खूबसूरत छरहरी लड़की ने सारी दुनिया की सुंदरियों को पीछे छोड़कर देश के लिए खूबसूरती का सबसे बड़ा तमगा हासिल किया। सुष्मिता सेन ने 21 मई को ही ब्रह्मांड सुंदरी (मिस यूनिवर्स) का खिताब अपने नाम किया था। देश दुनिया के इतिहास में 21 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलिसलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1502 : पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।

1819 : अमेरिका के न्यूयार्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था।

1840 : न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।

1851 : दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।

1881 : अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना।

1904 : पेरिस में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना।

1918 : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।

1927 : अमेरिका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने एक छोटे से विमान से न्यूयार्क से पेरिस के बीच बिना रूके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी।

1929 : कलकत्ता और बेंगलूर के बीच भारत की पहली एयर कार्गो सेवा की शुरुआत।

1935 : क्वेटा शहर, अब पाकिस्तान में, भूकंप में बुरी तरह तबाह। 30 हजार से अधिक लोगों की मौत।

1961 : दक्षिण अफ्रीका के अलाबामा के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव। रंगभेद का विरोध करने वाले डा. मार्टिन लूथर किंग की सभा के दौरान श्वेत लोगों द्वारा हंगामा करने से झगड़ा शुरू हुआ।

1975 : 41.6 किलोमीटर लंबी फरक्का फीडर नहर को औपचारिक तौर पर खोला गया।

1991 : तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या।

1994 : सुष्मिता सेन मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में खिताब से नवाजी गईं।

टॅग्स :राजीव गाँधीहिस्ट्रीसुष्मिता सेनपाकिस्तानश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील