लाइव न्यूज़ :

16 मई : अमेरिकी वैज्ञानिक क्लोन किए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफल

By भाषा | Updated: May 16, 2021 10:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई इतिहास में 16 मई का दिन एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि के साथ दर्ज है। दरअसल 2013 में 16 मई के दिन अमेरिकी वैज्ञानिकों को इंसानी भ्रूण के क्लोन से पहली बार स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी।

मेडिकल की दुनिया में इसे एक बहुत बड़ी सफलता माना गया क्योंकि इसके माध्यम से बहुत सी लाइलाज बीमारियों जैसे पार्किंसन, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, रीढ़ में चोट और आंखों की रोशनी के इलाज की दिशा में लाभ होने की उम्मीद जगी।

इस बीच कोरोना संक्रमण का बढ़ता खतरा भी हर गुजरते दिन के साथ एक बड़ी घटना के तौर पर इतिहास में दर्ज होता रहा। 16 मई को देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 2,752 पर पहुंच गई, जबकि इसके संक्रमितों का आंकड़ा 85,940 के पार पहुंच गया।

देश और दुनिया के इतिहास में 16 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1911 : कलकत्ता :अब कोलकाता: में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओवरहैड वाटर टैंक कहा गया था।

1920 : फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गयी।

1943 : वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई ख़त्म हो गई। पुलिस और कमांडो दल ने 19 अप्रैल को इन बस्तियों में प्रवेश किया था।

1960 : भारत और ब्रिटेन के बीच अन्तरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत।

1974 : इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सात फ़लस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे। इन हमलों में 27 लोग मारे गए और 138 अन्य घायल हुए।

1975 : सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया।

1996 : अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

2004 : टेनिस खिलाड़ी रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता।

2006 : हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया।

2006 : न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर चढने वाले पहले व्यक्ति बने।

2007 : निकोलस सरकोजी का फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल की शुरूआत।

2008 : उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज किया।

2013 : अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली।

2014 : भारतीय उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन।

2020 : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,752 पर पहुंची जबकि संक्रमितों की संख्या 85,940 के पार।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए