लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 329 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 30, 2021 12:18 IST

Open in App

आइजोल, 30 मई मिजोरम में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 329 मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले रविवार को 11,988 हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में एक और मरीज की कोविड से मौत के बाद इस बीमारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 36 हो गई है।

329 नये मामले में से सर्वाधिक 135 मामले आइजोल जिले में सामने आए। इसके बाद कोलासिब में 57 और लॉन्गतलाई में 46 मामले सामने आए।

आंकड़ों में बताया गया कि शेष मामलों में से 41 मामले लुंगलेई जिले, 41 मामले सरछिप, एक मामला मामित से, चार मामले सैतुल से, दो मामले सिआहा से और दो मामले खावजाल जिले से सामने आए हैं।

इनमें से कम से कम 249 मामले रैपिड एंटीजन जांच, 68 मामले आरटी-पीसीआर जांच और शेष 12 मामलों का पता ट्रूनेट जांच से चला है।

आंकड़ों में सामने आया कि नये संक्रमित लोगों में 47 से अधिक बच्चे, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान और एक स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं।

मिजोरम में वर्तमान में कोविड-19 के 3,089 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 8,863 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए हैं।

राज्य में कोरोना वायरस से स्वस्थ होने की दर 73.94 प्रतिशत है।

पूर्वोत्तर राज्य में अब तक कोविड-19 संबंधी 3,98,007 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 4,109 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई।

इस बीच राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी ने कहा कि शनिवार तक 2,56,741 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जिनमें से 52,067 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए