लाइव न्यूज़ :

25-26 जनवरी को शीत लहर का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी- अगले 4 दिनों में 'कोल्ड डे' बनने के हालात

By अनिल शर्मा | Updated: January 24, 2022 12:30 IST

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। और इसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देअगले चार दिनों में मौसम में और गिरावट दर्ज की जाएगी26 जनवरी को दिल्ली सहित कई इलाकों में कोहरा छाए रहने और बारिश की संभावना है

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को राजपथ पर जब गणतंत्र दिवस समारोहों का आयोजन हो रहा होगा, उस वक्त आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह पूर्वानुमान किया है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने उस दिन हल्का कोहरा छाये रहने का भी पूर्वानुमान किया है। विभाग ने रविवार को बताया कि 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच, जबकि न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। और इसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही अगले 3 दिनों में गुजरात सहित महाराष्ट्र में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं पंजाब. हरियाणा चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे छाए रहेंगे। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। वहीं 25 से 26 जनवरी के दिन भी शीत लहर की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मध्य प्रदेश में 25-26 जनवरी के बीच 'कोल्ड डे' के हालात बन सकते हैं। 

 मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 जनवरी को बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और सुबह में कोहरा लगा रह सकता है। आईएमडी ने कहा कि रविवार को आसमान में बादल छाए रहने, सुबह में हल्की से मध्यम बारिश होने और शाम को बहुत हल्की बारिश होने तथा 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान किया गया है। इन इलाकों में 25-27 जनवरी के बीच शीत लहर का भी अलर्ट है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए