लाइव न्यूज़ :

वीडियोः चलती ट्रेन में घुस गई ट्रैक किनारे पड़ी पटरी, एक यात्री की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 14, 2018 12:13 IST

बिहार के लखीसराय जिले के किऊल रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा। ड्राइवर ने सुनाई हादसे की कहानी। वीडियो भी देखिए...

Open in App

पटना, 14 अप्रैलः शनिवार सुबह लखीसराय के किऊल स्टेशन के पास मौर्य एक्सप्रेस में एक अजीबोगरीब हादसा हो गया। ट्रैक के किनारे पड़ी लोहे की पटरी ट्रेन के अंदर घुस गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान सहारनपुर के मंगल सेठ के रूप में हुई है। घायलों को किऊल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद पटना रेफर कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्से के मुताबिक हटिया से गोरखपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस शनिवार को लखीसराय के किऊल स्टेशन से गुजर रही थी। अचानक ट्रैक के किनारे रखी पटरियों में से एक 10 फीट का रॉड कोच के अंदर घुस गया। इसकी चपेट में आने से सहारनपुर निवासी मंगल सेठ की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा एक तेज आवाज के साथ हुआ जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। किऊल रेल थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए एक को पटना और दूसरे को लखीसराय के अस्तपाल में रेफर किया गया है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक, 'इस हादसे के पीछे नक्सलियों की साजिश की आशंका है। एक 10 मीटर लंबा पटरी का टुकड़ा फुटबोर्ड के ऊपर से जनरल कोच में जा घुसा। ये पटरी सड़क किनारे पड़ी थी। फिलहाल इस्तेमाल में नहीं थी।'

टॅग्स :रेल हादसाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया