लाइव न्यूज़ :

अटल की याद में मॉरीशस, मध्य प्रदेश और यूपी सरकार का बड़ा ऐलान, करने जा रहे हैं ये काम

By धीरज पाल | Updated: August 18, 2018 19:31 IST

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त की शाम हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह सरकार ने राज्य में उनके नाम पर तीन अलग- अलग फील्ड में अवार्ड की देने का ऐलान कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को शाम हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह सरकार ने राज्य में उनके नाम पर तीन अलग- अलग फील्ड में अवार्ड की देने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि तीन क्षेत्रों में योगदान देने के वालों के लिए अटल जी के नाम अवॉर्ड दिया जाएगा। पहले कवि के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वालों को अवार्ड दिया जाएगा। दूसरा पत्रकारिता जगत में बेहतरीन योगदान के लिए अटल बिहारी अवॉर्ड नाम से सम्मानित किया जाएगा और तीसरा प्रशासनिक क्षेत्र में अच्छे योगदान के लिए अटल के नाम पर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जाएगा। 

दरअसल, यह सारे अवॉर्ड अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व जीवन से जुड़े हुए है। अटल बिहारी वाजपेयी अपने जीवन में एक कुशल पत्रकार, कवि और अच्छे राजनेता के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि उनके द्वारा किए गए योगदान की याद में शिवराज चौहान ने अटल के नाम पर अवॉर्ड देने का ऐलान किया है। वहीं, दूसरी ओर अटल के निधन के बाद योगी सरकार ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम परक चार स्मारकों का निर्माण कराने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि यह स्मारक आगरा स्थित पटेश्वर में कराएगी और दूसरा बलरामपुर में स्मारक का निर्माण करायेगा। 

दरअसल, बलरामपुर से अटल ने 1957 में पहला लोकसभा चुनाव जीता था। तीसरा स्मारक कानपुर में बनाने की योजना है और चौथा लखनऊ में। क्योंकि लखनऊ सीट से वह पांच बार लोकसभा सदस्य रहे हैं। 

मॉरीशस का सबसे बड़ा साइबर टावर का नाम अटल बिहारी वाजपेयी टावर

मध्य प्रदेश और यूपी सरकार के बाद मॉरीशस सरकार ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने ऐलान किया है कि मॉरीशस का सबसे बड़ा साइबर टावर का नाम अटल बिहारी वाजपेयी टावर रखा जाएगा। बता दें कि अटल के निधन के बाद सम्मान में मॉरीशस का झंडा भी झुका दिया गया था। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीशिवराज सरकारशिवराज सिंह चौहानयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी