लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नाबालिग से बलात्कार करने के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 2, 2021 00:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून उत्तर-पूर्वी दिल्ली की एक मस्जिद में पानी लेने गयी एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में 48 वर्षीय एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम हुई। लड़की ने घर लौटकर अपने माता-पिता को आपबीती बतायी।

पुलिस के अनुसार परामर्श देने के बाद लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया।

लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि उनकी बेटी पानी लाने मस्जिद गयी थी जहां मौलवी ने कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर भादंसं और पोक्सो कानून की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं। उसे सोमवार सुबह गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी के अनुसार मौलवी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वह राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार मस्जिद के आसपास पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं क्योंकि स्थानीय लोग विरोध के लिए वहां पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?