लाइव न्यूज़ :

मौलाना मदनी का RSS को न्यौता, बोले- आइए आपसी दुश्मनी को भूलकर एक-दूसरे को गले लगाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2023 14:07 IST

मौलाना महमूद मदनी ने कहा, हम आरएसएस और उसके सर संघचालक को न्योता देते हैं, आइए आपसी भेदभाद व दुश्मनी को भूलकर एक दूसरे को गले लगाए और देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली मुल्क बनाए। उन्होंने कहा, हमें सनातन धर्म के फरोग (रोशनी) से कोई शिकायत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमौलाना ने कहा, आरएसएस और भाजपा से हमारी कोई मजहबी अदावत (दुश्मनी) नहीं हैबोले- हमारे नजर में हिंदु व मुसलमान बराबर हैं,हम इंसान के दरमियान कोई फर्क नहीं करते

नई दिल्ली: जमीयत-उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना महमूद असद मदनी शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को दुश्मनी भुलाकर गले लगने का न्यौता दिया है। मदनी ने कहा, हम आरएसएस और उसके सर संघचालक को न्योता देते हैं, आइए आपसी भेदभाद व दुश्मनी को भूलकर एक दूसरे को गले लगाए और देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली मुल्क बनाए। उन्होंने कहा, हमें सनातन धर्म के फरोग (रोशनी) से कोई शिकायत नहीं है। आपको भी इस्लाम के फरोग से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए।

मौलाना ने कहा, आरएसएस और भाजपा से हमारी कोई मजहबी अदावत (दुश्मनी) नहीं है। हमारे नजर में हिंदु व मुसलमान बराबर हैं,हम इंसान के दरमियान कोई फर्क नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि, जमियत ए उलेमा की पॉलिसी रही है कि भारत के तमाम शहरी बराबर हैं, इनके बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए।

मौलाना मदनी दिल्ली के रामलीला मैदान में संगठन के महाधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। जमीयत का महाधिवेशन मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में रामलीला मैदान में शुरू हुआ है। महाधिवेशन का पूर्ण सत्र रविवार को आयोजित होगा। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा भड़काने वालों को सजा देने के लिए एक अलग कानून बनाया जाए।

टॅग्स :Maulana Madaniआरएसएसमोहन भागवतBJPmohan bhagwat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम