लाइव न्यूज़ :

मथुराः मेमने को बचाने बोरवेल में उतरे चाचा-भतीजे खुद ही जिंदा नहीं बचे, दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकली लाशें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2022 11:09 IST

गोवर्धन के थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि शुक्रवार को मुड़सेरस निवासी सरमन (52) और उनका भतीजा धर्म सिंह (22) जंगल में भेड़ चराने गए थे। उन्होंने बताया कि शाम को बारिश हो रही थी और जब वे लौट रहे थे, तब एक मेमना बोरवेल में गिर गया।

Open in App
ठळक मुद्देमेमने को निकालने के लिए धर्म सिंह बोरवेल में उतर गया, जब वह वापस नहीं निकला, तो सरमन भी उतर गया।दोनों बाहर नहीं आए तो रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन थाना इलाके में बोरवेल में गिरे भेड़ के बच्चे (मेमना) को बचाने उतरे चाचा व उसके भतीजे की कुएं में दम घुटकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। गोवर्धन के थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि शुक्रवार को मुड़सेरस निवासी सरमन (52) और उनका भतीजा धर्म सिंह (22) जंगल में भेड़ चराने गए थे। उन्होंने बताया कि शाम को बारिश हो रही थी और जब वे लौट रहे थे, तब एक मेमना बोरवेल में गिर गया।

कसाना ने बताया कि मेमने को निकालने के लिए धर्म सिंह बोरवेल में उतर गया, जब वह वापस नहीं निकला, तो सरमन भी उतर गया, लेकिन वे बाहर नहीं आए। उन्होंने बताया कि रास्ते से गुजर रहे लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। कसाना ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से धर्म सिंह व सरमन को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने मेडिकल परीक्षण के उपरांत उन दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक सरमन के भाई झानो ने बताया कि प्रतिदिन की तरह दोनों भेड़ चराने गए थे और लौटते समय मेमना बोरवेल में गिर गया। उन्होंने बताया कि बच्चे को निकालने के दौरान संभवतः कुएं में उतरने पर जहरीली गैस से दम घुटने के कारण दोनों की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक राम मोहन शर्मा ने बताया कि भेड़ चराकर लौटते समय चाचा- भतीजे की बोरवेल में दम घुटने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए