लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंका के चलते मथुरा में हाई-अलर्ट

By भाषा | Updated: October 5, 2019 10:59 IST

मथुरा पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, अतिथि गृह, धर्मशालाओं आदि सार्वजनिक स्थलों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों की निगहबानी की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा जनपद की सीमा दिल्ली-एनसीआर के निकट है। प्रमुख धार्मिक केन्द्र होने के कारण मथुरा में लोगों का आवागमन बड़ी संख्या में रहता है।

दिल्ली में जैश-ए- मोहम्मद के आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंकाओं के चलते उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित अन्य संवेदनशील धर्मिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मथुरा जनपद की सीमा दिल्ली-एनसीआर के निकट है। प्रमुख धार्मिक केन्द्र होने के कारण मथुरा में लोगों का आवागमन बड़ी संख्या में रहता है। हरियाणा और राजस्थान की सीमाएं भी यहां से जुड़ी हुई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने आगरा क्षेत्र के एडीजी अजय आनंद के हवाले से बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के आंतकवादियों की घुसपैठ के चलते मथुरा में हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

राजस्थान और हरियाणा की सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। वाहनों को बिना जांच के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में खुफिया विभाग और सादी वर्दी में पुलिस को तैनात किया गया है।

जन्मस्थान के ‘रेड’ व ‘येलो’ जोन में वाहनों पर पूरी नजर रखी जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, अतिथि गृह, धर्मशालाओं आदि सार्वजनिक स्थलों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों की निगहबानी की जा रही है। 

टॅग्स :मथुरादिल्लीजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार