लाइव न्यूज़ :

हिन्दू महासभा की घोषणा के बाद हाई अलर्ट पर मथुरा, 6 दिसंबर को ईदगाह में घुसकर श्रीकृष्ण के बाल विग्रह पर करेंगे जलाभिषेक

By अनिल शर्मा | Updated: November 28, 2021 08:14 IST

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर का मुआयना कर मंदिर एवं ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सभी संबंधित सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए।

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा में 24 नवम्बर से 21 जनवरी 2022 तक के लिए निषेधाज्ञा लगा दी गई हैजनपद में बिना अनुमति पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना निषेध कर दिया गया है

मथुराःअखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा आगामी छह दिसम्बर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह में घुसकर श्रीकृष्ण के बाल विग्रह पर जलाभिषेक किए जाने की घोषणा के चलते जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकन्ना हो गया है।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर का मुआयना कर मंदिर एवं ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सभी संबंधित सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि छह दिसम्बर तथा अन्य कई प्राथमिकताओं को लेकर पहले ही 24 नवम्बर से 21 जनवरी 2022 तक के लिए निषेधाज्ञा लगा दी गई है जिसके चलते पूरे जनपद में बिना अनुमति पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना निषेध कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनसे किसी भी संगठन ने मंदिर अथवा ईदगाह परिसर में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं मांगी है और न ही जिला प्रशासन इस प्रकार की कोई अनुमति किसी भी संगठन को देने की स्थिति में है। 

टॅग्स :मथुराShri Krishnaउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर