लाइव न्यूज़ :

मथुरा नगर निगम ने चलाया ‘बंदर पकड़ो’ अभियान, पहले ही दिन 85 बंदर पकड़े गये

By भाषा | Updated: September 2, 2021 15:27 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृन्दावन के स्थानीय नागरिकों एवं सैलानियों को बंदरों से आ रही समस्याओं को देखते हुये नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिये अभियान चलाया है और पहले ही दिन 85 बंदरों को पकड़ा गया । गौरतलब है कि जिले में बंदरों द्वारा धक्का दिए जाने तथा बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों आदि पर हमला किए जाने से कई लोगों की मौत हो चुकी है । नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बंदरों की हरकतों को देखते हुये लोगों की मांग पर निगम के अधिकारियों ने बंदरों को पकड़ने और फिर उन्हें शहरी क्षेत्र से दूर ले जाकर वन क्षेत्र में छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में टेंडर निकाला गया और सबसे कम बोली लगाने वाले ठेकेदार को इसे पकड़ने का ठेका दिया गया । इस क्रम में बुधवार से बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरु कर दिया। उन्होंने बताया कि सुबह से शाम तक चले इस अभियान सात दर्जन बंदरों को पिंजरों में बंद कर लिया गया। अधिकारी ने बताया, पहले चरण में करीब दो हजार बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ने का इरादा किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारतDelhi: अवैध बांग्लादेशी बच्चों की होगी पहचान, MCD ने स्कूलों को दिया आदेश; जानें वजह

भारतVIDEO: राऊ IAS स्टडी सर्कल कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की डूबकर मौत, देखिए कैसे पानी की तेज लहर अचानक बेसमेंट में घुसी

भारतMathura Loksabha Chunav 2024: हेमा मालिनी की जगह मथुरा से चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत!

भारतडीसीडब्ल्यू के नोटिस के बाद एमसीडी ने लिया फैसला, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में तेजाब के इस्तेमाल पर लगाई रोक

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?