लाइव न्यूज़ :

मथुरा : प्रेमिका की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 01:14 IST

Open in App

मथुरा, 11 सितंबर मथुरा के जमालपुर गांव में प्रेमिका की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रंजीत (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नीरज देवी को अपने रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची थी क्योंकि वह हमेशा उस पर धन के लिए दबाव डालती थी और उस पर पहले से एक लाख रुपये का कर्ज था।

थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘रंजीत दोपहिया वाहनों का मैकेनिक था। उसे हाथरस जिला में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से महिला का मोबाइल फोन, एक पिस्तौल बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि महिला का शव जमालपुर गांव में बृहस्पतिवार को बरामद हुआ था, जहां वह अपनी बहन से मिलने गई थी। महिला के पति ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए