लाइव न्यूज़ :

मथुरा में अब मीना मस्जिद को हटाने की मांग, कोर्ट पहुंचा मामला, 26 अक्टूबर को होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: September 13, 2022 14:37 IST

मथुरा की शाही मस्जिद ईदगाह के बाद अब मीना मस्जिद को हटाने की मांग एक हिंदू पक्ष ने रखी है। यह मस्जिद श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की 13.37 एकड़ भूमि के दायरे में पूर्वी दिशा में स्थित है। कोर्ट इस मामले की सुनवाई 26 अक्टूबर को करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की 13.37 एकड़ भूमि के पूर्वी दिशा में स्थित है मीना मस्जिद।हिंदू पक्ष ने याचिका दायर कर मीना मस्जिद को हटाने की मांग की है।

मथुरा: उत्तर प्रदेश में वाराणसी की ज्ञानवापी और मथुरा की शाही मस्जिद ईदगाह के बाद अब हिंदू पक्ष ने मथुरा में ही एक अन्य मस्जिद को लेकर भी दावा पेश कर दिया है। अदालत इस पर 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगी।

जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल मामले) संजय गौड़ ने बताया कि अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने सोमवार को सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) ज्योति सिंह की अदालत में नया दावा पेश करते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की 13.37 एकड़ भूमि के दायरे में पूर्वी दिशा में स्थित एक अन्य मस्जिद को हटाने की मांग की है।

मीन मस्जिद को हटाने की याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई

इस मस्जिद को मीना मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। गौड़ के मुताबिक, वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधि द्वारा विरोध किए जाने के बाद अदालत ने प्रतिवादियों-उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और शाही ईदगाह की इंतजामिया कमेटी को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की है।

गौड़ ने बताया कि शर्मा ने अपने दावे में कहा है कि मुगल शासक औरंगजेब ने कृष्ण जन्मभूमि के मंदिर को तुड़वाकर वहां शाही ईदगाह को अतिक्रमण के रूप में खड़ा किया। शर्मा ने कहा है कि इसके बाद औरंगजेब के कथित वंशजों ने आजाद भारत में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर की पूर्वी सीमा पर मीना मस्जिद का निर्माण कर लिया।

शर्मा ने दावा किया है कि मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि की जमीन मदन मोहन मालवीय ने खरीदी थी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट बनाकर मंदिर का निर्माण कराया था, जबकि मुस्लिम पक्ष कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को घेरकर कब्जा करना चाह रहा है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम पक्ष ने कृष्ण जन्मभूमि की जमीन पर उत्तर दिशा में शाही ईदगाह और पूर्वी सीमा पर कशिश मीना मस्जिद का निर्माण कर लिया।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप