लाइव न्यूज़ :

मथुरा: कोविड-19 के कारण गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा पर पाबंदी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:27 IST

Open in App

मथुरा, 15 जुलाई कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण गोवर्धन में मुड़िया पूनो मेले के अवसर 24 जुलाई को होने वाली गिरिराज परिक्रमा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि कोविड-19 नियमों के चलते थाड़ेश्वरी परिक्रमा और दंडवत परिक्रमा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

गोवर्धन के प्रवेश बिंदुओं को 19 जुलाई से 24 जुलाई तक बंद कर दिया गया है और अधिकारियों ने गिरिराज परिक्रमा तथा मुड़िया मेला पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के मुख्य मंदिर और बाजार भी पांच दिन तक बंद रहेंगे। मुड़िया पूनो मेले के दौरान, लाखों लोग गोवर्धन परिक्रमा करते हैं जिसमें राजस्थान से बहुत से पर्यटक आते हैं।

राजस्थान सरकार ने भी श्रद्धालुओ को परिक्रमा करने से रोकने में मदद करने का आश्वासन दिया है।

इससे पहले प्रशासन ने 20 जुलाई से 24 जुलाई तक होने वाले वार्षिक मुड़िया पूनो मेले को रद्द कर दिया था। सभी पक्षों से बातचीत करने के बाद मेले का आयोजन रद्द किया गया।

गोवर्धन में प्रत्येक वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा को आसपास के राज्यों के लाखों श्रद्धालु परिक्रमा देने के लिए उमड़ते हैं। इस दिन को मूडिया पूनो भी कहा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए