लाइव न्यूज़ :

मैच फिक्सिंग: तिहाड़ जेल पहुंचा बुकी संजीव चावला, अगली सुनवाई की तारीख 19 फरवरी तय

By भाषा | Updated: February 14, 2020 19:34 IST

ब्रिटेन से प्रत्यर्पित चावला ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए कहा कि प्रत्यर्पण के दौरान गृह मंत्रालय ने ब्रिटेन की सरकार को आश्वासन दिया था कि मुकदमे की सुनवाई के लिए उसे केवल तिहाड़ जेल में रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देनिचली अदालत ने चावला को गुरुवार को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।अदालत ने कहा था कि मामले की आगे की जांच के लिए उसे देश भर के अनेक शहरों में ले जाया जाना है।

सट्टेबाजी और क्रिकेट मैच फिक्सिंग के मुख्य आरोपी संजीव चावला को निचली अदालत द्वारा पुलिस हिरासत में पूछताछ की अनुमति दिए जाने के एक दिन बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उसे अगले आदेश तक तिहाड़ जेल भेज दिया।

निचली अदालत ने चावला को गुरुवार को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। अदालत ने कहा था कि मामले की आगे की जांच के लिए उसे देश भर के अनेक शहरों में ले जाया जाना है। ब्रिटेन से प्रत्यर्पित चावला ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए कहा कि प्रत्यर्पण के दौरान गृह मंत्रालय ने ब्रिटेन की सरकार को आश्वासन दिया था कि मुकदमे की सुनवाई के लिए उसे केवल तिहाड़ जेल में रखा जाएगा।

चूंकि अदालत में जांच अधिकारी मौजूद नहीं थे इसलिए न्यायाधीश अनु मल्होत्रा ने अपराध शाखा को निर्देश दिया कि मामले में स्थिति रिपोर्ट पेश करें और कहा कि अगले आदेश तक चावला को तिहाड़ जेल भेजा जाए। अदालत ने याचिका पर गृह मंत्रालय को नोटिस जारी किया और मामले में अगली सुनवाई की तारीख 19 फरवरी तय की।

पुलिस ने अदालत को बताया कि क्रोनिए भी इसमें शामिल थे। क्रोनिए की 2002 में विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। चावला पर फरवरी-मार्च 2000 में दक्षिण अफ्रीका टीम के भारत दौरे पर मैच फिक्सिंग के लिए क्रोनिए के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है। ब्रिटिश अदालत के दस्तावेजों में कहा गया है कि दिल्ली में जन्मा व्यवसायी चावला 1996 में व्यापार वीजा पर ब्रिटेन चला गया था लेकिन वह भारत की यात्रा करता रहा। 

टॅग्स :दिल्लीकोर्टसाउथ अफ़्रीकाब्रिटेनदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?