लाइव न्यूज़ :

कोलकता में अमित शाह के दौरे का भारी विरोध, छात्रों ने काला झंडा दिखाकर लगाए गो बैक के नारे

By अनुराग आनंद | Updated: March 1, 2020 14:44 IST

अमित शाह आज कोलकता पहुंचे हैं। यहां राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के एक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद देश के गृह मंत्री सीएए के समर्थन में कोलकता में एक रैली करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता: गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बेहला में लेफ्ट पार्टी ने निकाली रैली।कोलकाता: अमित शाह की रैली, बोले- NSG की उस सुविधा की पूर्ति के लिए एक कदम आगे बढ़ रहे।

देश के गृह मंत्री आज कोलकता के दौरा पर हैं। अमित शाह के कोलकता पहुंचते ही एयरपोर्ट के बाहर जमा भारी संख्या में छात्रों ने अमित शाह गो बैक के नारे लगाए। इस समय छात्रों ने अपने हाथ में काले झंडे थामे उनके खिलाफ विरोध जताया।  दरअसल, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और लेफ्ट पार्टियों के सदस्य शाह की यात्रा के खिलाफ हवाई अड्डे के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में काफी संख्या महिलाओं की है। इनके हाथ में ‘गो बैक अमित शाह’ लिखे पोस्टर हैं। कई लोग काले झंडे और काले बैलून लेकर भी बाहर में खड़े हैं।

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राजरहाट में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड(NSG) के 29 विशेष समग्र समूह परिसर के उद्घाटन के बाद समारोह में युद्ध अभ्यास करते राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड(NSG) के जवान। pic.twitter.com/696kzO16DP— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2020

 

बता दें कि  गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राजरहाट में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 29 विशेष समग्र समूह परिसर के उद्घाटन के बाद समारोह में युद्ध अभ्यास करते एनएसजी के जवानों ने अपना शौर्य व पराक्रम दिखाया।  इसके बाद यहां अमित शाह ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विरोध में काम करने वालों के अंदर एनएसजी का डर होना जरूरी है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक में हमारे जवानों ने जो साहस दिखाया उसके कारण सुरक्षा के क्षेत्र में भारत का नाम आज पूरे विश्व में सम्मान के साथ लिया जाता है कि भारत अपने जवानों के खून का बदला घर में जाकर लेने की क्षमता रखता है और लेकर भी आता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक में हमारे जवानों ने जो साहस दिखाया उसके कारण सुरक्षा के क्षेत्र में भारत का नाम आज पूरे विश्व में सम्मान के साथ लिया जाता है कि भारत अपने जवानों के खून का बदला घर में जाकर लेने की क्षमता रखता है और लेकर भी आता है। pic.twitter.com/TCS4Oh1p0j— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2020

 

टॅग्स :अमित शाहपश्चिम बंगालकोलकाताकैब प्रोटेस्टममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो