लाइव न्यूज़ :

गांधी नगर मार्केट में लगी भीषण आग, घटनास्थल पर दमकल की 35 गाड़ियां पहुंचीं, जलकर खाक हुईं कई दुकानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2022 07:40 IST

आग लगने की घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘गांधीनगर के कपड़ा बाजार में लगी आग की यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआग नेहरू लेन की एक दुकान में लगी, जहां मुख्य रूप से कपड़े और होजरी की दुकानें हैं ।आग लगने की सूचना मिली और दमकल की कुल 35 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

नयी दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर बाजार में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर लगी और दमकल की लगभग 35 गाड़ियां तथा 150 दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि अभियान रात करीब साढ़े 10 बजे तक भी जारी था।

उन्होंने कहा कि आग नेहरू लेन की एक दुकान में लगी, जहां मुख्य रूप से कपड़े और होजरी की दुकानें हैं लेकिन अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर फोन पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की कुल 35 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।’’

उन्होंने कहा कि संकरी गलियों के कारण और आसपास पानी के स्रोत की नहीं होने की वजह से अभियान में बाधा आई तथा दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल से दूर खड़ा करना पड़ा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘गांधीनगर के कपड़ा बाजार में लगी आग की यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं। घटना की पूरी जानकारी जिला प्रशासन से ले रहा हूं। भगवान श्रीराम सबका भला करें।’’ 

टॅग्स :दिल्लीआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए