लाइव न्यूज़ :

असम बोर्ड परीक्षा में नकदी के बदले अंक घोटाला सामने आया, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 18, 2021 20:52 IST

Open in App

रंगिया (असम), 18 जुलाई असम पुलिस ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में नकदी लेकर ज्यादा अंक देने संबंधी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए इस संबंध में कामरुप जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुलिस ने नकदी के बदले अंक घोटाले में संलिप्तता के आरोप में राज्य बोर्ड के समन्वयक और स्कूल इंस्पेक्टर सहित चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।

कामरुप जिले के पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी रॉय ने कहा कि माजोरटॉप उच्चतर माध्यमिक स्कूल, गोरोईमारी के प्राचार्य अक्कास अली और इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स में कार्यालय सहायक प्रशांत दास को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कामरुप जिले के इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल माधब डेका, बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम के समन्वयक पुलपाही नाथ, गोरोईमारी आंचलिक कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक हबीबुर रहमान और डेका के कार्यालय के कर्मचारी सिबेस्वर कलिता को इस रैकेट में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया।

रॉय ने कहा, ‘‘हम अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए सभी छह आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। हिरासत में लिए गए चार लोगों की संलिप्तता का ठोस साक्ष्य मिलने के बाद हम उसी आधार पर कार्रवाई करेंगे।’’

इस संबंध में चांगसारी थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

रॉय ने कहा कि कामरुप जिला पुलिस को कुछ दिन पहले ही ‘अंक घोटाले’ की सूचना मिली थी और उसकी जांच की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, करीब 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने शनिवार को इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स के कार्यालय पर छापा मारा और कई दस्तावेज, अंकपत्र, लैपटॉप, मोबाइल फोन और बिना हिसाब की नकदी जब्त की।

असम पुलिस के सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘पुलिस ने सभी छह लोगों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय लेकर आए, जहां पूछताछ कल देर रात तक चली। यह गिरोह धन के बदले 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में ज्यादा अंक दिया करता था।’’

पुलिस ने छायगांव और कामरुप जिलों में स्थित दो स्कूलों से काफी दस्तावेज बरामद किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए