लाइव न्यूज़ :

अगले सप्ताह से रात आठ बजे के बाद भी खुले रह सकते हैं बाजार, मॉल और रेस्तरां: दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: August 21, 2021 21:48 IST

Open in App

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के मामलों में गिरावट के मद्देजनर शनिवार को पाबंदियां हटाने की घोषणा करते हुए कहा कि अगले सप्ताह से राष्ट्रीय राजधानी में रात 8 बजे के बाद भी बाजार, मॉल और रेस्तरां खुले रह सकते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''अभी तक करोना के चलते दिल्ली के बाज़ारों को शाम 8 बजे तक खुलने की इजाज़त थी। कम होते मामलों की वजह से सोमवार से समय सीमा हटाई जा रही है। अब बाज़ार अपने सामान्य समयानुसर खुल सकेंगे।''दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाजारों के साथ-साथ रेस्तरां और बार के भी बंद करने की समयसीमा नहीं होगी। अधिकारियों ने कहा कि शहर में जिन शराब की दुकानों को रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी, उन्हें भी समान्य समय 10 बजे तक खोले रखने की अनुमति दी जाएगी। दिल्ली में दूसरी कोविड लहर के दौरान 19 अप्रैल से बाजार, रेस्तरां और बार बंद कर दिए गए थे। महामारी की स्थिति में सुधार के साथ, डीडीएमए द्वारा 14 जून से बाजारों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल को सुबह 10 से रात 8 बजे के बीच खोलने की अनुमति दी गई थी। बाद में रेस्तरां को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई, जबकि बार को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक ग्राहकों की सेवा करने की इजाजत मिली। शहर के विभिन्न हिस्सों में बाजारों के बंद होने का समय संबंधित बाजार संघों द्वारा तय किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोविड-19 से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए, जो पिछले साल 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम है। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी फैलने के बाद से 12वीं बार एक दिन में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया। इससे पहले, 18, 24, 29 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त, 8 अगस्त, 11 अगस्त, 12 अगस्त, 13 अगस्त, 16 अगस्त और 20 अगस्त को भी मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इस साल दो मार्च को भी दिल्ली में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी