लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 14 मई : भारत ने लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म

By भाषा | Updated: May 14, 2019 07:24 IST

यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध था। गौरतलब है कि श्रीलंका सरकार के विरुद्ध लिट्टे के संघर्ष के दौरान शांति बहाली के लिए द्वीपीय देश गयी भारतीय सेना को वहां बल प्रयोग करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों ने अपना पहला स्थायी अड्डा स्थापित किया। इसे जेम्स टाउन, वर्जीनिया का नाम दिया गया। वॉरसा संधि पर हस्ताक्षर। सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में इस संधि पर हस्ताक्षर किए।

इतिहास में विभिन्न कारणों से दर्ज 14 मई के दिन ही भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था। भारत ने गैरकानूनी गतिविधियां संबंधी अधिनियम के तहत लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर 14 मई 1992 को प्रतिबंध लगा दिया था।

यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध था। गौरतलब है कि श्रीलंका सरकार के विरुद्ध लिट्टे के संघर्ष के दौरान शांति बहाली के लिए द्वीपीय देश गयी भारतीय सेना को वहां बल प्रयोग करना पड़ा था।

देश और दुनिया के इतिहास में 14 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1607 : उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों ने अपना पहला स्थायी अड्डा स्थापित किया। इसे जेम्स टाउन, वर्जीनिया का नाम दिया गया।

1610 : फ्रांस में हेनरी चौथे की हत्या और लुईस तेरहवें फ्रांस की गद्दी पर बैठे।

1702 : इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1811 : पराग्वे स्पेन से मुक्त हुआ।

1878 : पहली बार वैसलीन ब्रांड नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकरण करवाया।

1879 : थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।

1944 : ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।

1948 : इस्राइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1955 : वॉरसा संधि पर हस्ताक्षर। सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में इस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सैनिक और सांस्कृतिक संबंधों के विकास पर सहमति बनी।

1963 : कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।

1973 : अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।

1984 : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म।

1991 : दक्षिण अफ़्रीक़ा के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला को चार युवकों के अपहरण के मामले में छह साल की सज़ा सुनाई गई।

1992 : भारत ने लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया।

2012 : इस्राइल की जेलों में बंद 1500 फलस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।

2013 : ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना। 

टॅग्स :मार्क जुकेरबर्गश्रीलंकाइंडियाअमेरिकारूसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील