लाइव न्यूज़ :

24 मार्च का इतिहास: आज वर्ल्ड टीबी डे, बीमारी के बैक्टीरिया की हुई थी आज के दिन पहचान

By भाषा | Updated: March 24, 2020 09:37 IST

24 मार्च का इतिहास: दुनियाभर में 24 मार्च को ‘‘विश्व तपेदिक दिवस’’ के तौर पर मनाया जाता है। वहीं भारत के इतिहास की बात करें तो वह 24 मार्च 1946 का दिन था जब ब्रिटेन का कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी दुनिया में आज मनाया जाता है टीबी डे, डा. राबर्ट कोच ने बीमारी वाली बैक्टीरिया का लगाया था पताएलिज़ाबेथ प्रथम का निधन, कलकत्ता से आगरा के बीच पहला टेलीग्राफिक संदेश भी आज भेजा गया था

देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 24 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं लेकिन तपेदिक (टीबी) को लेकर यह दिन खास है क्योंकि इसी दिन बीमारी के बैक्टीरिया की पहचान हुई थी। डा. राबर्ट कोच ने 24 मार्च 1882 को यह ऐलान किया था कि उन्होंने माइकोबैक्टीरियम टुबरोक्लोसिस का पता लगा लिया है, जो इनसानों में तपेदिक की बीमारी के लिए जिम्मेदार है।

यही वजह है कि दुनियाभर में 24 मार्च को ‘‘विश्व तपेदिक दिवस’’ के तौर पर मनाया जाता है। वहीं भारत के इतिहास की बात करें तो वह 24 मार्च 1946 का दिन था जब ब्रिटेन का कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा था। देश दुनिया के इतिहास में 24 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1307: देवगिरी :दौलताबाद के अजेय किले पर अलाउद्दीन खिलजी के नेतृत्व में मलिक काफूर ने कब्जा कर लिया।

1855: कलकत्ता से आगरा के बीच पहला लंबी दूरी का टेलीग्राफिक संदेश भेजा गया।

1882 : डा. राबर्ट कोच ने उस बैक्टीरिया का पता लगाया, जिसकी वजह से तपेदिक की बीमारी होती है।

1603: एलिज़ाबेथ प्रथम का निधन।

1946: लार्ड पेथिक लारेंस के नेतृत्व में ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।

1972 : ब्रिटेन ने घोषणा की कि वह वेस्टमिंस्टर में अपने केंद्र से उत्तरी आयरलैंड पर शासन करेगा।

1977 : मोरार जी देसाई भारत के चौथे प्रधान मंत्री बने और उन्होंने पहली बार देश में गैर कांग्रेस सरकार बनाई।

1989 : ‘डेल्टा स्टार’ उपग्रह का परीक्षण ।

2008 : भूटान नेशनल असेंबली के लिए पहला आम चुनाव हुआ।

टॅग्स :हिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील