लाइव न्यूज़ :

Maratha Reservation: मनोज जारांगे ने दोटूक कहा, "मुंबई के आज़ाद मैदान में होकर रहेगा विरोध प्रदर्शन, करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 26, 2024 12:59 IST

मराठा आरक्षण आदोलन की अगुवाई कर रहे मनोज जारांगे पाटिल ने स्पष्ट कह दिया है कि वो किसी भी कीमत पर मराठा आरक्षण लेकर रहेंगे और इसके लिए मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित विरोध प्रदर्शन होकर रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमराठा आरक्षण आदोलन की अगुवाई कर रहे मनोज जारांगे पाटिल आंदोलन पर अड़े मनोज जारांगे पाटिल ने कहा कि मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित विरोध प्रदर्शन होकर रहेगापाटिल ने कहा कि वो मराठा आरक्षण के लिए किसी भी कीमत पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर सियायती तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इस बीच मराठा आरक्षण आदोलन की अगुवाई कर रहे मनोज जारांगे पाटिल ने स्पष्ट कह दिया है कि वो किसी भी कीमत पर मराठा आरक्षण लेकर रहेंगे और इसके लिए मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित विरोध प्रदर्शन होकर रहेगा। खबरों के मुताबिक मराठा प्रदर्शनकारी इसके लिए आज़ाद मैदान में जुटने भी शुरू हो गये हैं।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार मनोज जारंगे पाटिल ने शुक्रवार को शिंदे सरकार के लिए दोटूक चेतावनी जारी करते हुए साफ कर दिया कि वो किसी भी कीमत पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। मनोज पाटिल ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत मराठा समुदाय के लिए आरक्षण पाने का लिए लाखों लोग मुंबई पहुंच रहे हैं।

वहीं शिंदे सरकार की ओर से सामाजिक न्याय विभाग के सचिव सुमंत भांगे सरकारी अधिकारियों की एक टीम मनोज जारांगे-पाटिल को मुंबई में आने से रोकने के लिए मान-मनुव्वल में जुट गये हैं। सरकार आजाद मैदान से लगभग 30 किमी दूर वाशी पहुंच चुके मराठा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। सरकार को आशंका है कि अगर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मुंबई में प्रवेश करते हैं तो अराजकता फैल सकती थी और पूरा मुंबई भीड़ के कारण जाम हो सकता है।

हालांकि सरकार की ओर से मनोज पाटिल के मार्च को रोकने और भूख हड़ताल न करने की सारी कवायद बेकार साबित हुई है। अधिकारियों के साथ हुई आखिरी बैठक के बाद मनोज जारांगे-पाटिल द्वारा शिवाजी महाराज चौक पर एक रैली को संबोधित करने की उम्मीद की जा रही थी।

मालूम हो कि जारांगे पाटिल ने 20 जनवरी को यह कहते हुए मराठा आरक्षण मार्च शुरू किया कि जब तक राज्य सरकार बड़े पैमाने पर कृषि पर निर्भर समुदाय के लिए आरक्षण की घोषणा नहीं करती, तब तक वह आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे।

वहीं दूसरी ओर मुंबई पुलिस ने आज़ाद मैदान तक मार्च ले जाने की मनोज पाटिल की अनुमति ख़ारिज कर दी है लेकिन बावजूद उसके प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अभी भी डटे हुए हैं। खबरों के अनुसार मराठा आरक्षण मार्च को ईस्टर्न फ़्रीवे और पीडी'मेलो रोड से मुंबई में प्रवेश करने की अनुमति दी जा सकती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शहर में कोई ट्रैफ़िक समस्या न खड़ी हो।

जारांगे-पाटिल के विरोध को महाराष्ट्र के इतिहास का सबसे बड़ा विरोध बताया जा रहा है। आयोजकों ने गुरुवार को मराठा समुदाय के सदस्यों से कहा था कि वो पहले वाशी में आयोजिक हो रहे मार्च में शामिल हों। मराठा आंदोलनकारी दावा कर रहे हैं कि उनकी मांग को लेकर दस लाख से अधिक लोग मार्च का हिस्सा लेंगे।

वहीं सरकार की ओर से विवाद को शांत करने की दिशा में कहा गया है कि सरकार जारांगे-पाटिल की मांग को स्वीकार करने का वादा करती है। मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना ताहिए लेकिन उसके लिए जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन होना आवश्यक है। लेकिन सरकार के इस अश्वासन के बावजूद जारांगे-पाटिल ने आरक्षण की घोषणा होने तक अपना आंदोलन जारी रखने पर जोर दिया है।

टॅग्स :मराठा आरक्षण आंदोलनमुंबईएकनाथ शिंदेPolice
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर