लाइव न्यूज़ :

Maratha Quota Protest: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ हिंसक, प्रदर्शनकारियो ने एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर किया पथराव, फूंके वाहन

By रुस्तम राणा | Updated: October 30, 2023 14:18 IST

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने एनसीपी विधायक के घर पर पथराव किया। भीड़ ने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआगजनी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैगुस्साए प्रदर्शनकारियों ने एनसीपी विधायक के घर पर पथराव कियाभीड़ ने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया

बीड: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन जोर पकड़ रहा है और राज्य में विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुका है। सोमवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने बीड जिले के मजलगैन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर हमला किया और पथराव किया। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने एनसीपी विधायक के घर पर पथराव किया। भीड़ ने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने घर पर पथराव करने के बाद उनके घर में आग भी लगा दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके घर से भीषण आग निकल रही है। 

मराठा प्रदर्शनकारियों की चल रही भूख हड़ताल के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बीड के माजलगांव में विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर पथराव किया और एक वाहन को आग लगा दी। खबरें हैं कि जारांगे पाटिल का कथित तौर पर अपमान करने के बाद भीड़ एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके पर भड़क गई। 

एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके पार्टी के अजित पवार वर्ग से हैं। घटना सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के वक्त विधायक प्रकाश सोलंके और उनके परिवार के सदस्य घर में थे। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 

.

खबरें हैं कि प्रदर्शनकारी माजलगांव में मार्च निकाल रहे थे जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और विधायक के घर पर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने घर की खिड़कियां तोड़ दीं और घर के बाहर खड़ी कारों पर भी हमला किया। उन्होंने घर और कारों में भी आग लगा दी। 

टॅग्स :मराठा आरक्षण आंदोलनमहाराष्ट्रNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?