लाइव न्यूज़ :

यात्रा पाबंदियों, बाढ़ और कोविड चिंताओं के चलते कई छात्र नीट व JEE की परीक्षा नहीं दे पायेंगे

By भाषा | Updated: August 31, 2020 05:32 IST

छात्र इंजमाम अली ने कहा, ‘‘ मैं बिहार के गोपालगंज से हूं और मेरा इलाका पिछले डेढ़ माह से बाढ़ प्रभावित है। सड़कें टूटी हुई हैं और बिजली गुल रहती है। मुझे नहीं लगता कि मैं परीक्षा दे पाऊंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देइंजमाम अली ने कहा कि उसने एक निजी ट्रासंपोर्टर से पटना ले चलने के बारे में पूछा था जहां उसका परीक्षा केंद्र है, लेकिन वह एक तरफ का किराया 10000 रूपये लेगा।केरल की छात्रा श्री चांदना ने कहा, ‘‘ नीट की परीक्षा की तैयारी के लिए मैंने दो साल मेहनत की और ऐसा जान पड़ता है कि इस साल भी मैं परीक्षा नहीं दे पाउंगी। ..’’

नयी दिल्ली: अगले महीने निर्धारित नीट परीक्षा की पूरी तैयारी के बावजूद इंजमाम अली अपने गृह राज्य बिहार में बाढ़ की स्थिति के कारण संभवत: परीक्षा देने में असमर्थ रहें । अली लाखों नीट उम्मीदवारों में शामिल है और वह चाहता है कि प्रतिस्पर्धी मेडिकल प्रवेश परीक्षा स्थगित की जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं बिहार के गोपालगंज से हूं और मेरा इलाका पिछले डेढ़ माह से बाढ़ प्रभावित है। सड़कें टूटी हुई हैं और बिजली गुल रहती है। मुझे नहीं लगता कि मैं परीक्षा दे पाऊंगा।’’ अली ने कहा कि उसने एक निजी ट्रासंपोर्टर से पटना ले चलने के बारे में पूछा था जहां उसका परीक्षा केंद्र है, लेकिन वह एक तरफ का किराया 10000 रूपये लेगा।’’

निराश अली ने कहा, ‘‘ इसका मतलब है कि मैं परीक्षा देने पर 20,000 रूपये खर्च करूंगा। मेरे पिताजी किसान हैं और वह इतना खर्च नहीं कर पायेंगे।’’ उसने कहा कि उसने नीट परीक्षा देने के लिए कोटा में कोचिंग ली लेकिन शायद ही वह इस साल अपना सपना पूरा कर पाएगा।

उसने कहा, ‘‘ मेरे इलाके में नीट के 50 अन्य उम्मीदवार हैं और उन सभी के सामने यही मुद्दे हैं। हमारे यहां 10-15 दिनों से बिजली नहीं आ रही है। इसका मतलब है कि रात में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। हमारा बस इतना अनुरोध है कि परीक्षा स्थगित की जाए।’’ केरल की नीट प्रत्याशी श्री चांदना कोरेाना वायरस से संक्रमित पड़ोसी के संपर्क में आने के बाद पृथकवास में है।

उसका क्षेत्र निषिद्ध क्षेत्र है और वहां कई बंदिशें हैं। उसने कहा, ‘‘ नीट की परीक्षा की तैयारी के लिए मैंने दो साल मेहनत की और ऐसा जान पड़ता है कि इस साल भी मैं परीक्षा नहीं दे पाउंगी। ..’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसनीटजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतJEE Main Result 2026: आज रात नहीं आएगा जेईई मेन्स परिणाम, अब कल होगा जारी

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है