लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी को गुजरात से जोड़ा, कहा- अभी और भी कई विधायक गिरफ्तार होंगे

By रुस्तम राणा | Updated: September 17, 2022 15:42 IST

आप विधायक अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, अब अमानतुल्लाह को गिरफ़्तार किया है, अभी और भी कई विधायकों को गिरफ़्तार करेंगे। गुजरात में लगता है इन्हें तकलीफ़ बहुत ज़्यादा हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सीएम ने कहा- गुजरात में लगता है इन्हें तकलीफ़ बहुत ज़्यादा हो रही हैउन्होंने कहा- अमानतुल्लाह को गिरफ़्तार किया है, अभी और भी कई MLAs को गिरफ़्तार करेंगेआप ने कहा- वे (भाजपा) गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता से डरे हुए हैं

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी को आगामी गुजरात चुनाव से जोड़ा है। साथ ही उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की है कि अभी और भी कई आप विधायकों को गिरफ्तार किया जा सकता है। 

अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, "पहले इन्होंने सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया। कोर्ट के बार-बार पूछने पर भी ये कोई सबूत पेश नहीं कर पा रहे। फिर मनीष के घर रेड की, कुछ नहीं मिला। अब अमानतुल्लाह को गिरफ़्तार किया है, अभी और भी कई MLAs को गिरफ़्तार करेंगे। गुजरात में लगता है इन्हें तकलीफ़ बहुत ज़्यादा हो रही है।"

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एसीबी ने कहा कि तलाशी के दौरान नकदी और हथियार पाए गए। लेकिन उनके घर पर उन्हें कुछ नहीं मिला। अगर ऐसा होता तो क्या उनके खिलाफ एफआईआर नहीं होती। कुछ अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भारद्वाज ने बताया कि जिस मामले के तहत खान को गिरफ्तार किया गया है वह जनवरी 2020 में दर्ज किया गया था। 

आप प्रवक्ता ने आगे कहा, आपने उसे पूछताछ के लिए बुलाया और इस बीच कुछ स्थानों पर छापेमारी की। उन्हें कुछ नहीं मिला... ईडी और सीबीआई बेताब हो गए हैं; वे पूरी दिल्ली में इस उम्मीद में छापेमारी कर रहे हैं कि उन्हें कुछ मिल जाएगा। फिर वे उस व्यक्ति को मनीष सिसोदिया से जोड़ देंगे। वे गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता से डरे हुए हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीअमानतुल्लाह खानACBसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए